Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
आज का राशिफल 18 अगस्त 2022 | Aaj ka Rashifal 18 August 2022.
View attached media content
- VS Astrology (@vsastrology) 17 Aug 2022
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा दिखाकर अधिकारियों की आंखों का तारा बन सकते हैं। आपको किसी नए निवेश को करने से बचना होगा,नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों से किसी अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे और उनकी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। रिश्तो में यदि कोई तनाव चल रहा था,तो वह दूर होगा।
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहना होगा। आज आपके तेज के सामने आपके शत्रु आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी संस्था का प्रमोशन कर सकते हैं। जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं,उन्हें किसी फ्रॉड से सावधान रहना होगा,नहीं तो कोई उनका नुकसान करा सकता है।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत के बाद ही परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। आप किसी को उधार दे,तो पूरी जांच पड़ताल करके दे,नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आप अपने खान-पान पर ध्यान दें,नहीं तो आपको पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। लेन-देन के मामले में आपको किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है,इसलिए सावधान रहें। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए परेशानी बनेगा,जिसे आप अपने भाइयों की मदद से सुलझाने में कामयाब रहेंगे।
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या समाप्त होगी और किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं,जिससे आपका और आपके कुल का दोनों का नाम रोशन होगा। परिवार में लोग आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। माता जी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप धन कमाने का कोई भी अवसर हाथ से जाने नहीं देंगे।