फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 17 February 2022 : सिंह राशि वालों की बढ़ेगी प्रतिष्ठा, तुला राशि वालों के सपने होंगे पूरे, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 17 Feb 2022 08:08 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 17 Feb 2022 08:08 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान की किसी आवश्यकता की पूर्ति के लिए अपने किसी परिजन से धन उधार ले सकते हैं, लेकिन उसमें आपको ध्यान देना होगा कि आपको उस धन को उतार पाना मुश्किल होगा। आज जो लोग अपने भविष्य में किए गए संचय धन को व्यय कर रहे हैं, उन्हें ध्यान देना होगा कि भविष्य में उन्हें धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने के कारण मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है। सायंकाल के समय आप आपको अपने पिताजी से किसी भी बात पर उलझने से बचना होगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने अस्त-व्यस्त व्यवसाय को भी संभालने में लगेंगे, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसे काम आएंगे, जिनको आपको छोड़ पाना मुश्किल होगा और उन्हें अवश्य पूरा करना होगा, लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपने परिवार के सदस्य के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने कार्यक्षेत्र और परिवार दोनों के बीच तालमेल बनाए रखेंगे। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी हिस्सा ले सकते हैं, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। भाइयों के साथ आज आपको अपनी तालमेल बैठानी होगी, तभी आप उनसे किसी प्रकार की मदद ले सकेंगे। जीवनसाथी से आज आपका कोई वाद विवाद हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहने वाला है, क्योंकि आज आपके हाथ कोई पैतृक संपत्ति लग सकती है, जिसमें आपको कुछ ज्वेलरी अथवा संपत्ति मिल सकती है, लेकिन इसमें आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से नहीं उलझना है। आज आप अपनी संतान की शिक्षा के कारण थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप अपने किसी परिवार के सदस्य अथवा गुरुजनों से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं, लेकिन आपको सलाह करके उनको सही दिशा में ले जाना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने के कारण प्रसन्न रहेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज के दिन आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि आपको कोई नेत्रों से संबंधित समस्या चल रही थी, तो आज आपको उसके प्रति सचेत रहना होगा व थोड़ा भी कष्ट होने पर डॉक्टरी सलाह अवश्य लेनी होगी, क्योंकि नहीं तो बाद में आपको कोई बड़ी समस्या हो सकती है। आज सायंकाल के समय आप अपने माता पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से खूब प्यार व स्नेह मिलेगा। पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे, लेकिन आज आपको अपने किसी मित्र के साथ अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed