Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 15 October 2021: विजयदशमी पर इन पांच राशि वालों को मिलेगी अपार सफलता, पूरे होंगे कार्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने मे सफल रहेंगे। जिससे परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको किसी अधिकारी की मदद से पदोन्नति प्राप्त होती दिख रही है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि आप अपने परिवार में कोई व्यवसाय करने की सोच रहे हैं, तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाए,नहीं तो आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है।
आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों व्यस्तता के बीच भी अपने प्रेमी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण वह उनसे प्रसन्न नजर आएंगे। यदि आज आप किसी जमीन जायदाद की से संबंधित किसी डील को फाइनल करेंगे, तो उसमे आज आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधान रहे। सायंकाल का समय आज आप अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
आज का दिन आपके व्यापार की नई योजनाओं के लिए उत्तम रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको व्यर्थ के व्यय से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपके धन कोष में कमी आ सकती है। आज का दिन आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। यदि आज किसी व्यक्ति से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें पडने से बचना होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सामाजिक व धार्मिक कार्य में आज आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे और उसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे, जिससे आपका यश व कीर्ति चारों ओर फैलेगी। पारिवारिक खर्चों को लेकर आज आप थोड़ा तनाव ले सकते हैं, लेकिन आपको उन खर्चों पर लगाम लगाने की ओर ध्यान देना होगा। परिजनों के साथ आज आप कुछ समय किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत में व्यक्ति करेंगे। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं।