ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य 17 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर कन्या राशि की यात्रा समाप्त करके तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 16 नवंबर की दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। तुला इनकी नीच राशि होती है इसलिए इस राशि पर गोचर करते हुए सूर्य का फल सामान्य ही रहता है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य मेष राशि पर उच्च राशिगत होते हैं। इनके राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
Sun Transit : 17 अक्तूबर को सूर्य का तुला राशि में होगा प्रवेश, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव काफी मिलाजुला और उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में भी थोड़ा विलंब हो सकता है। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से परहेज करें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से अवसर अनुकूल रहेगा। इन सबके बावजूद सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृषभ राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य आपको बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही सोची समझी सभी रणनीतियां भी कारगर सिद्ध होंगी। गुप्तशत्रु बनेंगे भी और स्वयं नष्ट भी होंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें, कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। इस अवधि के मध्य यात्रा सावधानीपूर्वक करें, सामान चोरी होने से बचाएं। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।
मिथुन राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो अच्छा रहेगा किंतु प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान संबंधी चिंता भी परेशान कर सकती है। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। शीर्ष नेतृत्व का भी सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। एक तरफ जहां कार्य व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे वहीं दूसरी ओर माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता बढ़ेगी। किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का भी सामना करना पड़ेगा। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से अवसर अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से मतभेद बढ़ने न दें।