फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 15 March 2022 : कर्क और सिंह समेत इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, धनु राशि वाले रहें सतर्क

Tue, 15 Mar 2022 07:14 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 15 Mar 2022 07:14 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal : रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह आज अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।  - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन आपको किसी भी विपरीत स्थिति को संभालने के लिए गंभीरता से काम लेना होगा। आपके दूरसंचार के साधनों में भी वृद्धि होगी। यदि कार्य क्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जाए, तो उसे पूरा ध्यान लगाकर करना बेहतर रहेगा। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने मान सम्मान का ख्याल रखते हुए, आगे बढ़ना चाहिए व किसी की बातों में नहीं आना है। विद्यार्थियों को भी आज परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग किसी व्यक्ति को अपने व्यवसाय में पार्टनर बना सकते हैं, लेकिन आपको पहले उनकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी। आपकी कुछ गणमान्य लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने पिताजी का भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, जिससे आप अपने जीवन की किसी समस्या को हल कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को अपने अधिकारियों के कठोर व्यवहार के कारण कार्यक्षेत्र में परेशानी होगी। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपको पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना होगा। यदि आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो आज वह भी सुधरेगा। जीवनसाथी से आप संतान की कुछ समस्याओं को साझा करेंगे, जिनका समाधान आप मिलकर खोजेंगे। आपको अपने लम्बे समय से रुके हुए कानूनी कार्य की सुध बुध लेनी होगी, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। सायंकाल के समय आप किसी व्यवसाय की डील को फाइनल करने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे,  जिनके कारण आप अपने खर्चो पर भी लगाम लगाएंगे, लेकिन फिर भी आपके मन में उथल-पुथल बनी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन अपने किसी मित्र या रिश्तेदार से बातचीत करके आप अच्छा महसूस करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले सावधान रहना होगा। यदि किसी से धन का लेन देन करें, तो उसमें परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed