फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 15 June : मेष और सिंह समेत इन चार राशि वालों को मिल सकता है अच्छा समाचार, धन लाभ के संकेत

Wed, 15 Jun 2022 12:41 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 15 Jun 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal : आपको रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी और एक बजट प्लान करके चलना होगा,नहीं तो आपके खर्चे आय से अधिक रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से आपको मुक्ति मिलेगी और परिवार में छोटे बच्चे भी आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। नजदीकी लोगों से आपको मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा। नौकरी में अत्यधिक कार्यभार की वजह से आप थोड़ा थकान महसूस करेंगे। यदि आपके अपने कोई ऐसा कार्य करें,जिससे आपको गुस्सा आए,तो उसमें भी आपको नियंत्रण बनाए रखना बेहतर रहेगा। नवविवाहित जातको को कोई प्रसन्नता दायक समाचार सुनने को मिल सकती है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपको रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी और एक बजट प्लान करके चलना होगा,नहीं तो आपके खर्चे आय से अधिक रहेंगे। आप घर पर सुख सुविधाओं के सामान की भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आपको वर्तमान में किसी बिजनेस संबंधित फैसले के लिए पछतावा होगा और आपके परिवार का कोई सदस्य विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहता है,तो उसके लिए कोई नया ऑफर आ सकता है। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां लगी रहेगी,लेकिन जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के द्वारा किए गए कार्य की सराहना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपकी किसी खास मित्र से मुलाकात होगी जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा,लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना आपको नुकसानदायक हो सकता है। जो लोग विवाह योग्य हैं उनके लिए बेहतर रिश्ते आ सकते हैं,लेकिन आप माताजी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग रोमांटिक मूड में रहेंगे और साथी से कुछ प्यार भरी बातें करेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स से काम निकलवाने के लिए वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। तभी आप उनसे अपना काम निकलवा पाएंगे। परिवार में किसी सदस्य के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है,जिसके कारण पारिवारिक माहौल में उत्साह बना रहेगा, लेकिन आपका कोई मित्र अपने आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करेगा। जिससे मिलकर आपको पुरानी बातों को नहीं बोलना है। आपको व्यवसाय संबंधी भी कुछ नई योजनाओं पर अमल करना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को अपने अधिकारियों से बहसबाजी में नहीं पड़ना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed