फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 12 July : मेष, कर्क और तुला समेत इन तीन राशि वालों को मिलेंगे अच्छे मौके, धन लाभ और तरक्की के योग

Tue, 12 Jul 2022 06:33 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 12 Jul 2022 06:33 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति दिलाने वाला रहेगा। आप किसी नई संपत्ति की प्राप्ति भी कर सकते हैं,लेकिन आपको व्यवसाय की कुछ दिनों से आ रही समस्याओं के लिए किसी व्यक्ति से भी मिलना पड़ सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें,नहीं तो वाहन की दुर्घटना के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक कार्य सौंपा जाएगा,जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपके जूनियर आपकी तरक्की को देखकर परेशान रहेंगे और वह आपके काम को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा,क्योंकि आपको कुछ पुरानी योजनाओं को लॉन्च करना होगा,जिसके बाद आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कार्य करने के लिए योजना बनाकर चलना होगा,तभी आप अपने सभी कार्य को पूरा कर पाएंगे। आपकी अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह और जन्मदिन आदि का मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा नहीं तो वह आपके बनते हुए कामो में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आप अपने कामों के साथ-साथ दूसरों के कामों में भी ध्यान लगाएंगे,जिसके कारण आपका अपना कार्य गलत हो सकता है। आपको अपने जीवनसाथी की बातों पर सोच विचार करने की फुर्सत मिलेगी। आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं,लेकिन आपको उसमें अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा। राजनीति व सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कार्यों से लोगों से प्रशंसा बटोरने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने सीनियर व गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आपको शासन सत्ता का भी गठजोड़ मिलता दिख रहा है। यदि आपके हाथ आज कई सारे काम एक साथ आएंगे,तो आपको इनमें जो जरूरी हो,उसे पहले करना बेहतर रहेगा। आपका कोई कानूनी कार्य आपका सिरदर्द बन सकता है। संतान के विवाह में आ रही समस्या को लेकर आप किसी परिजन के घर भी जा सकते हैं। यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं,तो उसमें आपको जीवनसाथी व माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। आपको किसी अपने के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed