फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 11 September: इन पांच राशि वालों को धन लाभ के योग जबकि तीन राशि वालों को रहना होगा सतर्क

Sun, 11 Sep 2022 07:27 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 11 Sep 2022 07:27 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 11 September 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 11 September 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको गृहस्थ जीवन में यदि कुछ समस्याओं ने घेरा हुआ था तो आज उसका हल जरूर निकल आएगा। आपका कोई मित्र आपके किसी बड़े काम में मदद कर सकता है, जिससे आपको अच्छा मुनाफा होगा। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे न होने से आप परेशान रहेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है,जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 11 September 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आप व्यवसाय में जितनी मेहनत करेंगे,उतना लाभ नहीं मिलेगा, जिसके कारण थोड़ा दुख तो होगा,लेकिन आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। जो लोग विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं,उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है,जिससे उनकी इच्छा पूरी होगी। आपकी कुछ रुकी हुई योजनाएं पूरी होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात पर उलझने से आज आपको बचना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 11 September 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कुछ नरम गरम रहेगा। आप किसी गलत निर्णय को लेकर परेशान रहेंगे,मानसिक तनाव भी बना रहेगा। आप अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी होने से आप परेशान रहेंगे। आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही बरतने से बचना होगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिल में कन्फ्यूजन बनी रहेगी,जिससे समझ में नहीं आएगा कि किस काम को करें और किसे ना करें,जिसके कारण कोई गलत निर्णय भी ल सकते हैं।
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 11 September 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए अच्छा रहने वाला है। मेडिकल व फार्मेसी से जुड़े लोग आज अच्छी सफलता पा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी लड़ाई झगड़े की स्थिति के उत्पन्न होने पर भी क्रोध नहीं करना है। आर्थिक स्थिति की आपको चिंता तो रहेगी,लेकिन आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी चिंता समाप्त होगी। आप किसी चल व अचल संपत्ति की खरीदारी की योजना बना रहे थे,तो उसमें आपको सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed