Today Horoscope in Hindi, 27 October, 2020
Horoscope Today 27 October 2020: चार राशि वालों की बदलेगी किस्मत, मिलेंगे अच्छे मौके, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
इनकम में बढ़ोतरी के प्रयास सफल रहेंगे और कहीं से पैसा आएगा, जिससे आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी लेकिन, उस पैसे को सही से निवेश करने पर ध्यान जरूर दें क्योंकि खर्चे आज ज्यादा होंगे। काम को लेकर आप सजग रहेंगे और काफी मेहनत भी करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज खुशियों से भरा रहेगा और जीवन साथी की बुद्धिमत्ता आपके बहुत काम आएगी। व्यापार में लाभ का दिन है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर काफी पजेसिव रहेंगे और अपने परिवार वालों से विवाह को लेकर सहमति की बात कर सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन में पूरा आत्मविश्वास रहेगा। इनकम में उतार-चढ़ाव को सकता है क्योंकि आज कुछ खर्चा अचानक से आएंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति पर जोर डाल सकते हैं। काम को लेकर स्थिति बेहद अच्छी रहेगी और आपकी मेहनत सफल रहेगी तथा भाग्य भी प्रबल होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान बेहद अच्छा है। आपके बीच आकर्षण बढ़ेगा और एक दूसरे से प्यार भरी बातें करने का मौका भी मिलेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज किसी लंबी ट्रैवलिंग का प्लान करेंगे लेकिन एक बात का ध्यान रखें, सभी जरूरी कागज अपने साथ रखें क्योंकि ऐसा हो सकता है कि आप टिकट घर ही भूल जाएं और फिर परेशान हों। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज बेहद अच्छा रहेगा। आपकी समझदारी साफ दिखाई देगी। व्यापार के सिलसिले में आप आज सफल रहेंगे तथा प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान मध्यम रहेगा। अपनी बातें अपने प्रिय को समझाने में थोड़ी दिक्कत होगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
सेहत में चल रही गिरावट आज दूर होगी और आप थोड़ा पॉजिटिव होंगे। घर परिवार की स्थितियां आपको सपोर्ट करेंगी और आप व्यापार को लेकर कोई नया कदम उठा सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन मान अच्छा है। आपको अपने ट्रांसफर की बात करनी हो तो आज का दिन उत्तम रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग एक दूसरे के व्यवहार से ज्यादा संतुष्ट नजर नहीं आएंगे और आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर बहुत आशान्वित रहेंगे।