फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 22 November 2020: सिंह और धनु समेत चार राशियों को धन लाभ के योग, पढ़ें रविवार का राशिफल

Sun, 22 Nov 2020 06:10 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 22 Nov 2020 06:10 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 22 November 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
dainik rashifal
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...


Horoscope Today 22 November 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा धन प्राप्ति में सफलता मिलेगी। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और कुछ अपने मित्रों की सहायता से भी आप को आर्थिक तौर पर मदद मिलेगी। आप अपने प्रिय के साथ अच्छे पल बिताएंगे और उनके माध्यम से आपको कोई लाभ हो सकता है, जिससे आप काफी खुश होंगे। दांपत्य जीवन के लिए भी आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। पारिवारिक सहयोग से आप कामों में सफलता अर्जित करेंगे। काम के सिलसिले में आज आप काफी मेहनती रहेंगे और धार्मिक कामों में अच्छा खासा धन खर्च कर सकते हैं।

Horoscope Today 22 November 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आप आज के दिन को बेहतर बनाने में अपनी ओर से कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। आपको काम के सिलसिले में बेहतर नतीजे हासिल होंगे। आपका काम दूसरों को प्रेरणा देगा। परिवार का माहौल भी बहुत खूबसूरत रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। कहीं घूमने जाने की प्लानिंग आप को रोमांच से भर देगी। प्रेम जीवन में दिन थोड़ा सा कमजोर रह सकता है, जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं उन्हें अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आपको काम में किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 22 November 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा क्योंकि यह आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा। भाग्य का सितारा आपके पक्ष में रहेगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आज आप को पदोन्नति मिल सकती है। आपको तरक्की और प्रशंसा भी मिलेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहने से मन थोड़ा दुखी हो सकता है, लेकिन फिर भी कामों में सफलता मिलने से आपको हर्ष होगा। किसी खूबसूरत यात्रा पर जाने के मौके मिलेंगे। परिवार को साथ लेकर किसी पिकनिक पर घूमने जा सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन खूबसूरत रहेगा और अपने प्रिय के साथ खुशी-खुशी आज के दिन को इंजॉय करेंगे। दांपत्य जीवन के लिए भी दिन बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today 22 November 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन सामान्य रहेगा। बेवजह के खर्चे को एकदम से आपके ऊपर पड़ जाने से आप काफी परेशान महसूस करेंगे और इससे आर्थिक बोझ बढ़ेगा। अपनी सुख-सुविधा पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, जिससे आर्थिक कमजोरी का एहसास हो सकता है। दांपत्य जीवन में आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा और जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। यदि प्रेम जीवन की बात की जाए, तो उसमें आपको अपने रूठे हुए प्रिय को मनाने की कोशिश करनी चाहिए। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा। आप रोजमर्रा की तरह अपने काम को ठीक से निभाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed