{"_id":"5f3a68d62dbcee5b121ac867","slug":"horoscope-today-18-august-2020-in-hindi-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today, 18 August 2020: मंगलवार को छह राशियों पर मेहरबान हैं ग्रह नक्षत्र, मिलेगा बंपर लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today, 18 August 2020: मंगलवार को छह राशियों पर मेहरबान हैं ग्रह नक्षत्र, मिलेगा बंपर लाभ
Tue, 18 Aug 2020 10:10 AM IST
रुस्तम राणा
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: रुस्तम राणा
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : Rohit Jha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Today Horoscope in Hindi, 18 August, 2020
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में सुख और शांति रहेगी और आप अपने घर में आनंद का अनुभव करेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन बढ़िया रहेगा और आप के काम से आपकी मेहनत और लगन साफ दिखाई देगी। पारिवारिक जीवन में सुख की अनुभूति होगी। मानसिक तनाव में कमी होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज काफी लकी रहेंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव बना रहेगा।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा और अपनी तेज बुद्धि और कार्यकुशलता के कारण आप अपने दिन को बढ़िया बनाएंगे। आप अपनी किसी पुरानी हॉबी को आगे बढ़ाएंगे और उससे इनकम भी होगी। परिवार के छोटों का सहयोग आपका मिलेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन संतुष्टि जनक रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज घर में रहकर घरवालों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। केवल खाने-पीने और व्यायाम ना करने से सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान दें। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है।
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप काफी भावुक रहेंगे और अपने प्रिय लोगों के लिए केयरिंग महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा और जो एक तनाव की स्थिति थी, उससे अब मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको पढ़ाई के सिलसिले में भी अच्छा लाभ मिल सकता है। काम के सिलसिले में आपकी प्रतिभा आपके काम आएगी और अपने काम को और आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। आपको अपने विरोधियों से घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ेगी।