फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 11 November 2020: पांच राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, मेष और मिथुन राशि वाले रहें सतर्क, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 11 Nov 2020 06:38 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 11 Nov 2020 06:38 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 11 november 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
dainik rashifal

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...



Horoscope Today 11 november 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज के दिन आपके दिमाग में काफी परेशानी रहेगी और आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी दिखाई देगी। आपको किसी काम के लिए कर्जा लेना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। भाग्य में वृद्धि होगी। घर के बड़ों का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं सफलता देंगी। हालांकि बड़ी यात्रा पर जाने से बचना चाहिए। इनकम सामान्य रहेगी। परिवार का माहौल शांत रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में तालमेल न बिठा पाने से थोड़े निराश होंगे।
Horoscope Today 11 november 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपको खुशी और सफलता देगा। प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे और आपने प्रिय के साथ अच्छे संबंधों का पालन करेंगे और उनसे भविष्य की योजनाएं साझा करेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा क्योंकि जीवन साथी अपने स्वभाव में गुस्सा बढ़ने के कारण आप को दबाने की कोशिश करेगा। शांति से काम लेना बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। काम पर ध्यान देना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन आपको यह करना ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 11 november 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपका पूरा जोर पारिवारिक और घरेलू जिम्मेदारियों पर रहेगा। परिवार में अधिक समय बिताएंगे और घर की जरूरतों को समझेगे और उन पर खर्च करेंगे। घरेलू खर्चे बढने से आर्थिक बोझ बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में आपका दिन काफी मजबूत रहेगा और आपके पक्ष में स्थितियां बनेंगी। व्यापार के मामले में आप का दिन सामान्य रहने वाला है। हालांकि जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हे आज काफी परिश्रम करना पड़ेगा। आपके मन में अलग और अच्छे विचार आएंगे तथा आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।

विज्ञापन
Horoscope Today 11 november 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आप ट्रेवलिंग पर हो सकते हैं  और इससे आपको सफलता प्राप्त होगी। घर के छोटे लोगों का सहयोग आपके व्यापार में आपको मिलेगा और आपका व्यापार गति पकड़ेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी भी होगी, जिस पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा और प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों को आज अपनी बात मजबूती से रखनी होगी। तभी उनका प्रिय उनकी बातों को समझ पाएगा। भाग्य के सहारे काम को छोड़ना सही नहीं होगा। वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed