फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

9 मई राशिफल: शनिवार को ग्रह परिवर्तन से इन आठ राशि वालों को होगा लाभ, जानें अपना भी हाल

Sat, 09 May 2020 12:05 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 09 May 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 09 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : दैनिक राशिफल

Today Horoscope in Hindi, May 9, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

Horoscope Today 09 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। बेशक आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी लेकिन इनकम के मामले में आज काफी भाग्यवान रहेंगे। आपको पैसा मिल सकता है जो काफी लंबे समय से अटका हुआ था। इससे आपके कई काम बनेंगे। नौकरी पेशा लोगों को काम में मजा आएगा और वह और भी जोश के साथ अपने काम को अंजाम देंगे। प्रेम जीवन बिताने वालों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है। जो लोग दांपत्य जीवन बिता रहे हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

Horoscope Today 09 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपको खुशी देने वाला साबित होगा। आप दिल से खुश होंगे, इसलिए अपने परिवार के लोगों को भी खुश रखने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन में रोमांस का रस घुलेगा और प्रेम जीवन बिताने वाले लोगों को भी आज अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन आपके प्रिय को आप की ओर से कुछ निराशा हो सकती है। इस ओर ध्यान दें। नौकरी में आपके अच्छे काम का आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। व्यापारी वर्ग को भी अच्छा लाभ होगा। भाग्य का सितारा बुलंद होगा। सेहत मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 09 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा। पुरानी कुछ बातें आपको याद आएंगी, जिनकी वजह से आप थोड़े भावुक हो जाएंगे। दांपत्य जीवन में आज का दिन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आपसी बातचीत का लाभ मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा हो सकती है। ससुराल पक्ष से कुछ महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। इनकम में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
Horoscope Today 09 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे और उसे और बढ़िया बनाने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा। जीवन साथी बहुत समझदारी भरे काम करेगा और धार्मिक व्यवहार करेगा। घर में पूजा पाठ होगी। संतान से प्रेम बढ़ेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप की तूती बोलेगी। सेहत मजबूत रहेगी और इनकम बढ़ेगी। घर में अच्छे भोजन का आनंद लेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed