फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meen Rashifal 2021: साल 2021 का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे...

Mon, 11 Jan 2021 12:45 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 11 Jan 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
Horoscope 2021 Meen Rashifal Predictions 2021 Pisces Horoscope 2021
मीन राशिफल 2021 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि 2021 


दी, दू, थ, झ, य, दे, दो, चा, ची

वर्ष पर्यंत शनिदेव लाभ भाव में विद्यमान रहेंगे जो अति शुभफल कारक रहेंगे और सभी अरिष्टों का शमन भी करेंगे। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य या व्यापार आरंभ करना चाहें, नौकरी में परिवर्तन चाह रहे हों तो उसके लिए प्रयास करना सफल रहेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। वर्ष के आरंभिक महीनों में ग्रह-गोचर इतना अनुकूल रहेगा कि सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटाना करवाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए तो यह वर्ष किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए चाहे सरकारी सर्विस में आवेदन करना हो अथवा विदेशी कंपनियों में आवेदन करना हो सफलता की संभावना शत-प्रतिशत रहेगी। मकान वाहन खरीदने का संकल्प पूर्ण हो सकता है।

Horoscope 2021 Meen Rashifal Predictions 2021 Pisces Horoscope 2021
rashifal 2021

पराक्रम भाव में राहु आपको शत्रुमर्दी बनाएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी और किसी बड़े सामाजिक पद अथवा पुरस्कार की प्राप्ति भी हो सकती है। ग्रह गोचर का उग्र प्रभाव आप में जिद्द  एवं आवेश की वृद्धि करा सकता है जिसके परिणाम स्वरूप परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद बढ़ सकता है इसे ग्रहों का प्रभाव समझकर बढ़ने ना दें। 6 अप्रैल से 13 सितंबर तक के मध्य गुरु कुंभ राशि में गोचर करेंगे फलस्वरुप आपको अत्यधिक भागदौड़ और व्यर्थ व्यय का सामना करना पड़ेगा इस अवधि के मध्य अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। किसी भी तरह के बड़े व्यापारिक मामलों में लेन-देन के प्रति सावधानी बरतें लिखापढ़ी में पीछे न रहें। 

Horoscope 2021 Meen Rashifal Predictions 2021 Pisces Horoscope 2021
rashifal 2021
शुभ अंक- 3
शुभ तारीखें- 3,12, 21,और 30
शुभ दिन- बृहस्पतिवार, रविवार, मंगलवार
शुभ रंग- पीला, लाल, केसरिया, श्वेत, गुलाबी
शुभ रत्न- पुखराज, मूंगा, मोती
विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope 2021 Meen Rashifal Predictions 2021 Pisces Horoscope 2021
rashifal 2021

जब आप मुस्कुरा उठेंगे
नवंबर-दिसंबर के मध्य ग्रह-गोचर में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन आपके लिए अति शुभ फलदाई रहेंगे। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी प्रतीक्षित पड़े हुए कार्यों का भी निपटारा होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी जो आपको मुस्कुराने के लिए विवश कर देगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed