Lucky Zodiac Signs On Holi: आज यानी 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जा रहा है , जो इस बार विशेष रूप से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर है। यह रंगों के उत्सव के साथ-साथ धार्मिक और वैदिक मान्यताओं से भी जुड़ा हुआ है। शुक्रवार का दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी को प्रिय माना जाता है, और इस दिन पूजा करने से न केवल धन-संपत्ति में वृद्धि होती है, बल्कि जीवन में सुख-शांति का भी आगमन होता है। इस होली के दिन दो राशियों के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसने वाली है, जिससे उनकी आर्थिक तंगी दूर होगी और उनके जीवन में खुशहाली आएगी। आइए, जानते हैं कौन सी दो राशियां होंगी जो इस होली में धन और सौभाग्य के आशीर्वाद से मालामाल होंगी।
Holi Lucky Zodiac Sign: इन राशियों पर होली के दिन बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, पैसों की समस्या होगी हल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Fri, 14 Mar 2025 07:14 AM IST
सार
Holi 2025: होली खुशियों, भाईचारे और समृद्धि का उत्सव है। इस खास दिन कुछ राशियों पर विशेष ग्रहों का आशीर्वाद बरसेगा, जिससे उन्हें जीवन में नए अवसर और सफलता मिलेगी। ज्योतिष के अनुसार, इस बार होली के दिन कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा विशेष रूप से बरसने वाली है, जिससे उन्हें आर्थिक सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन