{"_id":"6444f74d349f135ed0019d28","slug":"guru-uday-2023-jupiter-rise-in-aries-these-3-zodiac-signs-will-be-alert-2023-04-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Guru Uday 2023: 27 अप्रैल को उदय होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 3 राशि के जातकों को रहना होगा सावधान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Guru Uday 2023: 27 अप्रैल को उदय होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 3 राशि के जातकों को रहना होगा सावधान
देव गुरु बृहस्पति अस्त अवस्था में ही 22 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं वही 27 अप्रैल को गुरु उदय हो जाएंगे। मेष राशि में गुरु के उदय होने से 3 राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आइये जानते हैं कि वो 3 राशियां कौन सी हैं।
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए देवगुरु द्वादश भाव में उदय होने जा रहे हैं। इस भाव से जातक के व्यय का विचार किया जाता है। यहां पहले से राहु सूर्य बुध के विराजमान होने से आपके खर्चों में वृद्धि दिखाई दे रही है। ऐसे में आपको इस समय आर्थिक चीजों के साथ होशियारी से चलना होगा। आपको इस गोचर के दौरान अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखना होगा। ख़ास तौर से वो जातक जिन्हे मधुमेह हैं या वो जिन्हे लीवर से जुड़ी परेशानी है। इस समय आपको यह सलाह दी जाती है कि आप अपनी पत्नी से किसी भी प्रकार की बहसबाजी ना करें।
3 of 4
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए देवगुरु अष्टम भाव में उदय होने जा रहे हैं। इस भाव से आकस्मिक घटनाओं के विचार होता है। इस भाव में राहु से युति बन रही है जिसके कारण परिवार में कलह देखी जा सकती है। इसके अलावा आप अपनी वाणी को संयमित रखें। किसी भी प्रकार का कोई भी कार्य स्थल पर अगर टकराव हो तो गलत बयानबाजी करने से बचें वरना आपके उच्च अधिकारी आपको दण्डित कर सकते हैं। इस समय आपको ससुराल पक्ष से कोई भी आर्थिक लेनदेन नहीं करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए देवगुरु छठे भाव में उदय होने जा रहे हैं जिसे शत्रु का भाव कहा जाता है। ऐसे में आपको इस समय अपने शत्रुओं द्वारा समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर नौकरी बदलने की सोच रहे है तो आपको अपने मन के मुताबिक नौकरी नहीं मिलने वाली है। इस समय आपको अपनी दिनचर्या को नियमित करना होगा वरना पेट से जुडी बीमारी से आपको दो चार होना पड़ सकता है। इस समय आपको यह सलाह दी जाती है कि अपनी पर्सनल बात किसी से शेयर न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।