फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु और शुक्र की युति से इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, करियर-कारोबार में तरक्की के योग

Mon, 21 Jul 2025 12:06 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 21 Jul 2025 12:06 PM IST
सार

26 जुलाई को शुक्र ग्रह वृषभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मिथुन राशि में गोचर होंगे। इस तरह से 12 साल बाद मिथुन राशि में गुरु और शुक्र की युति बनेगी।

विज्ञापन
Guru Shukra Conjunction Impact on Zodiac Signs Which Get Career and Business Growth
मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की युति - फोटो : adobe stock
जुलाई माह के अंत में गुरु और शुक्र ग्रह की युति बनने जा रही है, जिससे गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक 26 जुलाई को सुख, धन और वैभव के कारक ग्रह शुक्र और देवगुरु बृहस्पति की युति बनने जा रही है। ज्योतिष शास्त्र में इस युति को बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है, जिसे गजलक्ष्मी राजयोग के नाम से जाना जाता है। दरअसल देवताओं के गुरु बृहस्पति पहले से ही मिथुन राशि में हैं और 26 जुलाई को शुक्र ग्रह वृषभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मिथुन राशि में गोचर होंगे। इस तरह से 12 साल बाद मिथुन राशि में गुरु और शुक्र की युति बनेगी। इस युति का लाभ कुछ राशि के लोगों को मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां। 

 
Guru Shukra Conjunction Impact on Zodiac Signs Which Get Career and Business Growth
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र-गुरु की युति बहुत ही लाभकारी साबित होगी। गजलक्ष्मी राजयोग के बनने के कारण आपको अपने भाग्य का भरपूर लाभ मिलेगा। आपकी धर्म-कर्म के कार्यो में रुचि बनेगी। किस्मत का साथ मिलने से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनके लिए नए अवसरों की कोई भी कमी नहीं रहेगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार में सुख और शांति रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। 

Mangal Gochar 2025: 23 जुलाई से इन राशि वालों के मान-सम्मान में होगी वृद्धि, मंगल करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

Guru Shukra Conjunction Impact on Zodiac Signs Which Get Career and Business Growth
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की युति आपके लिए बहुत अच्छी सिद्ध हो सकती है। आपके अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है। आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के शुभ संकेत हैं। जो लोग संगीत और कला प्रेमी आज के दिन उनका मन रचनात्मक कार्यो की तरफ बढ़ सकता है। जिन लोगों का कोई काम अधूरा था वह अब पूरा होगा। आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। कानूनी मामलों में आपकी जीत हो सकती है। पारिवारिक जीवन बेहतर साबित हो सकता है। करियर-कारोबार में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। 

Sun Pushya Nakshatra: शनि के नक्षत्र में सूर्य परिवर्तन से इन राशि वालों की पलट सकती है किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Shukra Conjunction Impact on Zodiac Signs Which Get Career and Business Growth
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। आपको इस दौरान कुछ अतिरिक्त लाभ के अवसर मिल सकते हैं। संतान की तरफ से कोई जुड़ा हुआ शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। लव लाइफ के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ सकता है। पुराने धन संबंधी मामलों में आपको कामयाबी मिलेगी। 

Shukra Gochar: 26 जुलाई को शुक्र का गोचर, इन राशियों को मिलेगी तरक्की और सफलता




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed