{"_id":"686230049a5472e1af0a100c","slug":"guru-gochar-2025-lucky-zodiac-signs-career-business-and-marriage-benefits-jupiter-transit-2025-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Guru Gochar 2025: कर्क राशि में गोचर से इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे गुरु, करियर-कारोबार मिलेगी तरक्की","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Guru Gochar 2025: कर्क राशि में गोचर से इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे गुरु, करियर-कारोबार मिलेगी तरक्की
Mon, 30 Jun 2025 12:12 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:12 PM IST
सार
गुरु 9 जुलाई को मिथुन राशि में रहते हुए उदित होंगे फिर इसके बाद अक्तूबर के महीने में अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में गुरु का प्रवेश 12 साल बाद देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
अक्तूबर में गुरु करेंगे कर्क राशि में प्रवेश
- फोटो : adobe stock
ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है। इनको ज्ञान, बुद्धि, विद्या, धर्म, विवाह और संतान का कारक ग्रह माना जाता है। देवगुरु बृहस्पति एक साल तक किसी एक राशि में रहते हैं, फिर इसके बाद दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। गुरु अभी मिथुन राशि में हैं और इस वर्ष अतिचारी होकर वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश किया था, अतिचारी होने के कारण गुरु की चाल में कई गुने की वृद्धि हो जाती है जिसके कारण गुरु तेज चाल से वर्ष 2033 तक चलेंगे। जिसके कारण जल्दी-जल्दी गुरु का राशि परिवर्तन होगा और उनकी चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि गुरु 9 जुलाई को मिथुन राशि में रहते हुए उदित होंगे फिर इसके बाद अक्तूबर के महीने में अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में गुरु का प्रवेश 12 साल बाद देखने को मिलेगा। कर्क राशि गुरु की उच्च राशि होती हैं ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है। आइए जानते हैं गुरु के कर्क राशि में गोचर करने से किन-किन राशि वालों को इसका फायदा मिलेगा।
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
अक्तूबर में जब देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कर्क राशि में प्रवेश करेंगे तो तुला राशि वालों पर इसका काफी शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। तुला राशि के जातकों की कुंडली में देवगुरु बृहस्पति कर्म भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में नई नौकरी के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे। अच्छे अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उनको प्रमोशन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान व्यापार से अच्छा लाभ भी मिल सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

Rashifal: जुलाई का पहला सप्ताह इन चार राशि वालों के लिए रहेगा लाभकारी, मिलेंगे नए अवसर
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
गुरु के अतिचारी होने से अक्तूबर माह में अपनी उच्च राशि में प्रवेश वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। गुरु का आपकी राशि में गोचर भाग्य भाव यानी नवम भाव में हुआ है। ऐसे में भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। आपके अटके हुए काम जल्द पूरे होंगे। किस्मत का अच्छा साथ मिलने से जिन कार्यों में पिछले कई महीनों से सफलता नहीं मिल रही थी अब उसमें कामयाबी मिलेगी। करियर-कारोबार के सिलसिले में आपको कई लोगों से मेल-मुलाकात करनी पड़ सकती है। परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हैं उनको बड़ी कामयाबी मिल सकती है।

July Masik Rashifal 2025: ग्रहों की चाल के साथ क्या बदलेंगे आपके सितारे? यहां पढ़ें जुलाई का मासिक राशिफल
विज्ञापन
विज्ञापन
मीन राशि
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के जातकों के लिए गुरु का कर्क राशि में गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। अक्तूबर माह में गुरु का कर्क राशि में गोचर करने से यह आपके पंचम भाव में होंगे जिससे आपको संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।