फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Ast 2025: जून में मेष के अलावा इन दो राशि वालों को नौकरी में होगा लाभ, गुरु होंगे अस्त

Thu, 08 May 2025 01:54 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 08 May 2025 01:54 PM IST
सार

Guru Ast 2025: गुरु 14 मई को रात 11 बजकर 20 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि देव गुरु बृहस्पति 12 जून 2025 को शाम 7: 37 मिनट पर इसी राशि में अस्त भी होंगे।

विज्ञापन
Guru Ast 2025 in mithun rashi these zodiac signs will get pramotion in job
Guru Ast 2025 - फोटो : freepik

Guru Ast 2025: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को बृहस्पति भी कहते हैं, जिन्हें संतान, शिक्षा, वैवाहिक सुख-समृद्धि, विवाह और ज्ञान का कारक माना जाता है। वह जल्द राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जो साल 2025 का दूसरा बड़ा गोचर है। बता दें, गुरु 14 मई को रात 11 बजकर 20 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि देव गुरु बृहस्पति 12 जून 2025 को शाम 7: 37 मिनट पर इसी राशि में अस्त भी होंगे। गुरु के अस्त होने पर मेष, वृषभ और धनु राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। यह समय इन जातकों को नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में लाभ और वैवाहिक जीवन में चल रही दिक्कतें दूर करने के लिए रहेगा। आइए इनके राशिफल को विस्तार से जानते हैं।

Guru Ast 2025 in mithun rashi these zodiac signs will get pramotion in job
Guru Ast 2025 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
गुरु के अस्त होने पर मेष राशि वालों के वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। कारोबार में चल रही सभी समस्याएं हल होंगी। घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। गुरु के शुभ प्रभाव से वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग और समझदारी बढ़ेगी। यह समय आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। शैक्षिक और रचनात्मक प्रयासों में सफलता आपको मिल सकती है। यह समय आपके आत्मविकास है, इसलिए किसी नए काम में रुचि जागृत होगी। कला कौशल का विकास होगा।

Guru Ast 2025 in mithun rashi these zodiac signs will get pramotion in job
Guru Ast 2025 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
गुरु के अस्त होने से संतान के जीवन में चल रही दिक्कतें दूर होंगी। नौकरी में प्रमोशन के योग है। निवेश के अवसरों में वृद्धि होगी। छात्रों को अच्छी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। आर्थिक स्थिति और करियर में सुधार होगा। यदि आपके विवाह में कोई समस्या आ रही है, तो गुरु के गोचर से वह दूर होगी। आपके जीवन में किसी की दस्तक भावनात्मक रूप से मजबूत बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Ast 2025 in mithun rashi these zodiac signs will get pramotion in job
Guru Ast 2025 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
गुरु का गोचर आपके और संतान के रिश्ते को मजबूत बनाएगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय आपके लिए सौभाग्यदायक सिद्ध होंगे। वित्त स्थिति, परिवार और संवाद कौशल में सुधार होगा। प्रभावशाली वाणी रिश्तों को मजबूत करेगी। आत्मविश्वास बढे़गा। यह समय आर्थिक उन्नति का संकेत बन सकता है। सेल्स या फील्ड पर काम करे रहे जातकों की कला में निखार आएगा।


Rajyog 2025: 9 मई से मकर सहित इन दो राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बन रहा है द्विद्वादश योग
Budh Gochar: बुध ग्रह करेंगे कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों के आय में होगी वृद्धि

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed