Lord Ganesha Favourite Zodiac Signs : आज यानी 31 अगस्त, बुधवार से गणेशोत्सव आरंभ है। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतु्र्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश सबसे पहले पूजे जाने वाले देवता हैं यानी किसी भी तरह का शुभ कार्य या कोई मांगलिक या धार्मिक अनुष्ठान करने में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा-आराधना विधि विधान के साथ की जाती है तब ही अन्य तरह की पूजा आरंभ होती है। ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा करने पर सभी प्रकार के कार्य बिना बाधा के सफल होते हैं और भक्तों की हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। गणपति की पूजा करने पर सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिल जाती है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी भगवान गणेश का विशेष स्थान होता है। बुध ग्रह जोकि बुद्धि और संपन्नता के कारक ग्रह वे भगवान गणेश से संबंधित होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशि के लोगों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा रहती हैं। आइए जानते हैं भगवान गणेश किन-किन राशि के जातकों पर अपनी विशेष कृपा रखते हैं।
Ganesh Chaturthi 2022: इन 3 राशि के लोगों पर हमेशा बनी रहती है भगवान गणेश की कृपा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन