लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप प्रेमी के साथ फ़िल्म देखने जा सकते है इससे साथी का साथ पाकर अत्यधिक सुख का अनुभव कर सकते हैं। जब आप दोनों साथ रहें तब एक बात का ध्यान रखें कि आप किसी अन्य से किसी बात पर उलझे नहीं अन्यथा आप दोनों की खूबसूरत शाम एक बेकार की बहस में बर्बाद हो सकती है।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपका स्वास्थ्य आज आपको प्रेमी से मिलने की इजाजत नहीं देगा और आपको अपने शरीर के साथ जबर्दस्ती नहीं करनी चाहिए, आप घर पर रहकर ही आराम करें। प्रेमी से बात करना चाहता है तो आप चैटिंग के माध्यम से बात कर सकते है। फ़ोन के माध्यम से रोमांस का भी अपना एक अलग मजा है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):माना आप समझदार व बुद्धिमान व्यक्ति हैं लेकिन जरुरी नहीं कि आपकी हर बात ही सही होती है। यदि प्रेमी आपको किसी तरह की कोई सलाह देना चाह रहा है तब आपको उसे स्वीकार कर लेना चाहिए। यूं मीन मेख निकालकर आप प्रेमी को तो नाराज करेगें ही साथ ही आप खुद भी परेशान होगें।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके लिए आज का दिन तनाव भरा कहा जा सकता है इसलिए आप प्रेमी को किसी बात के लिए रोक-टोक ना करें। आप जल्दबाज में अथवा क्रोध में कोई ऐसा कदम ना उठाएं जिससे आपका मूद तो खराब होगा ही साथ में आप प्रेमी का दिन भी खराब कर सकते हैं।