फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gajlaxmi Rajyog 2023: होली के बाद गजलक्ष्मी राजयोग बनने से इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य

Thu, 23 Feb 2023 02:53 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 23 Feb 2023 02:53 PM IST
विज्ञापन
Gajlaxmi Rajyog 2023 After Holi Can Make These Three  Zodiac Signs Rich News in Hindi
इस बार होली के बाद ग्रहों की चाल से बहुत ही अच्छा राजयोग बनने जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
GajLaxmi Rajyog 2023:  हिंदू धर्म में होली के त्योहार का विशेष महत्व होता है। सभी को होली का इंतजार बेसब्री से होता है। होली के त्योहार पर सभी लोग एक दूसरे के साथ रंगों और फूलों से होली खेलते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार होलिका दहन 7 मार्च को जबकि 8 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। इस बार होली के बाद ग्रहों की चाल से बहुत ही अच्छा राजयोग बनने जा रहा है। यह राजरोग गजलक्ष्मी राजयोग के नाम से जाना जाता है। इस राजयोग से सभी सभी 12 राशियों में कुछ राशि वालों को बहुत ही अच्छा रहने वाला होगा। 


यह भी पढ़ें-
Gajlaxmi Rajyog 2023 After Holi Can Make These Three  Zodiac Signs Rich News in Hindi
राजयोग
होली के बाद गजलक्ष्मी राजयोग
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल और राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। ग्रहों की चाल के बदलने पर शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है जिसे कारण से जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। आपको बता हैं कि इस साल कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। साल के पहले महीने में सबसे ज्यादा प्रभावी और धीमी चाल से चलने वाले ग्रह शनि ग्रह का राशि परिवर्तन हो चुका है। अब 13 महीनों में एक बार राशि बदलने वाले सबसे बड़े और शुभ ग्रह देवगुरु बृहस्पति अपनी राशि बदलेंगे।

22 अप्रैल 2023 को देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में गोचर करेंगे। गुरु पिछले लगभग 13 महीनों से अपनी स्वयं की राशि मीन में विराजमान थे। गुरु के मेष राशि में गोचर करने पर वहां पर पहले से चंद्रमा मौजूद रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब मेष राशि में गुरु और चंद्रमा दोनों की ही एक राशि में होते हैं तो गजलक्ष्मी राजयोग बनता है। यह राजयोग शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार गजलक्ष्मी राजयोग से कई राशियों पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी क्योंकि धन का लाभ होगा। अन्य साधनों से धन की प्राप्ति होगी। 
Gajlaxmi Rajyog 2023 After Holi Can Make These Three  Zodiac Signs Rich News in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
होली के बाद मेष राशि में गुरु-चंद्रमा की युति से गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। यह राजयोग आपकी राशि के लग्न भाव में होने जा रहा है। इससे आपको आर्थिक मोर्चे पर मजबूती मिलेगी। धन लाभ के बेहतीन मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जाताकों के प्रमोशन और आय में इजाफा देखने को मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और भाग्य का साथ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gajlaxmi Rajyog 2023 After Holi Can Make These Three  Zodiac Signs Rich News in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को भी गुरु-चंद्रमा से बना गजलक्ष्मी राजयोग अच्छा समय का संकेत है। भाग्य का साथ मिलने से इस दौरान कई तरह के रूके हुए काम पूरे होंगे। व्यापारी वर्ग को व्यापार में मुनाफा और अनेक तरह की  लाभ की संभावनाएं पैदा होंगी। जो काम पिछले कई दिनों या फिर महीनों से फंसे हुए थे वे अब आसानी के साथ पूरे होंगे। 
विज्ञापन
Gajlaxmi Rajyog 2023 After Holi Can Make These Three  Zodiac Signs Rich News in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
मेष राशि में बना गजलक्ष्मी राजयोग धनु राशि वालों के लिए शुभ और सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है। धन के अच्छे स्त्रोत दिखाई देंगे। करियर में तरक्की मिलने की संभावना है। जो लोग नौकरी बदलना चाह रहे हैं उनकी नौकरी के लिए एक साथ कई अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई योजना अब जमीन पर दिखाई देने लगेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed