फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gajkesari Yog: दिसंबर में इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन वृद्धि से लेकर चमकेगी किस्मत

Sun, 23 Nov 2025 10:21 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 23 Nov 2025 10:21 AM IST
सार

Gajkesari Yog On December 2025: दिसंबर माह में वर्ष के प्रमुख ग्रह परिवर्तनों में से एक गुरु का महत्वपूर्ण गोचर होने जा रहा है। वह 4 दिसंबर 2025 को रात 8 बजकर 39 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। यहां रहते हुए वह ज्योतिष शास्त्र के शुभ योगों में से एक गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। 

विज्ञापन
gajkesari yog on december 2025 these zodiac signs will get extra benefits of money
Gajkesari Yog On December 2025 - फोटो : अमर उजाला

Gajkesari Yog On December 2025: दिसंबर माह में वर्ष के प्रमुख ग्रह परिवर्तनों में से एक गुरु का महत्वपूर्ण गोचर होने जा रहा है। वह 4 दिसंबर 2025 को रात 8 बजकर 39 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। यहां रहते हुए वह ज्योतिष शास्त्र के शुभ योगों में से एक गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। बता दें, 5 दिसंबर को रात 10 बजकर 15 मिनट पर चंद्रमा मिथुन राशि में एंट्री लेंगे। यहां पहले से ही देव गुरु रहेंगे। इसलिए गुरु और चंद्र की युति मिथुन में होगी। इससे गजकेसरी जैसे कल्याणकारी योग का निर्माण होगा। इसके प्रभाव से कुछ राशियों के जीवन में धन के योग, कला में निखार, प्रेम में खुशियां और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।


Mangal Rashi Parivartan 2025: दिसंबर में मंगल का गोचर, 45 दिनों तक इन राशि वालों की बढ़ेगी समस्याएं

gajkesari yog on december 2025 these zodiac signs will get extra benefits of money
Gajkesari Yog On December 2025 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए समय नए बदलावों से भरा रहेगा। आप धार्मिक यात्राओं को करने का प्लान बना सकते हैं। इस दौरान कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा। नए संबंध बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। मेष राशि वालों को लेखन, संगीत, नृत्य, मार्केटिंग व आईटी जैसे सेक्टर में शुभ समाचार मिलेगा। आपकी व्यक्ति विशेष से मुलाकात होगी। संतान से संबंधित शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशियां आएंगी और सभी के साथ यात्रा पर जाने की भी संभावना बन रही है। आपके द्वारा किए गए कार्यों से सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इस दौरान दान-पुण्य कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है।

gajkesari yog on december 2025 these zodiac signs will get extra benefits of money
Gajkesari Yog On December 2025 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के पारिवारिक जीवन में खुशियों का संचार होगा। उनके साथ समय बिताएंगे और किसी नए घर या वाहन को खरीदने का प्लान करेंगे। विवाह और पारिवारिक मामलों के लिए यह समय खास रहेगा। रिश्तों में बढ़ती समझ आपके मानसिक तनाव को कम करेगी। मिथुन राशि के जो लोग आईटी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अचानक धन लाभ होने की संभावना है। हालांकि, व्यवसाय से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नए और बेहतर ऑर्डर मिलने की संभावना है। इस समय देवी लक्ष्मी की पूजा करने से और भी कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। 


Lucky Colour According To Zodiac: अपनी राशि के अनुसार जानिए कौन सा रंग आपके लिए रहेगा लकी

विज्ञापन
विज्ञापन
gajkesari yog on december 2025 these zodiac signs will get extra benefits of money
Gajkesari Yog On December 2025 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस योग से धन लाभ हो सकता है। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। व्यापार में सफलता मिलेगी। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रयासों की तारीफ करेंगे। निवेश के नए मौके आपके प्राप्त होंगे। अधिकारी लोग आपसे जुड़ेंगे। करियर को इस समय नई दिशा मिलने की संभावना है। आपको कुछ उपलब्धियों के मिलने से प्रभाव बढ़ेगा। लोग आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे। विवाह के लिए रिश्ता आ सकता है। निवेश से विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। प्रेम प्रस्ताव मिलेंगे। इस दौरान सफेद चीजों का दान करने से और भी कई मनचाहे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

 

Love Rashifal: दिसंबर में गुरु-शुक्र का गोचर, इन राशि वालों की लव लाइफ में आएंगे ट्विस्ट

Rahu Ketu Gochar: 23 नवंबर से इन राशि वालों पर रहेगी राहु-केतु की विशेष कृपा, नौकरी-करियर के मिलेंगे नए अवसर




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed