फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Rashiyan: 20 अप्रैल से इन राशि वालों की चमक सकती हैं किस्मत, बन रहा है गजकेसरी राजयोग

Fri, 18 Apr 2025 10:40 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 18 Apr 2025 10:40 AM IST
सार

Lucky Rashiyan: ज्योतिष में मौजूद सभी ग्रहों में चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह है। उन्हें मन और माता का कारक ग्रह भी माना जाता है। वह कर्क राशि के स्वामी ग्रह हैं और इस राशि के जातकों पर उनकी सदैव कृपा बनी रहती हैं।

विज्ञापन
Gaj Kesari Yoga in april 2025 these zodiac sign will get success and money benefits
Lucky Rashiyan: ज्योतिष में मौजूद सभी ग्रहों में चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह है। उन्हें मन और माता का कारक ग्रह भी माना जाता है। - फोटो : adobe stock

Lucky Rashiyan: ज्योतिष में मौजूद सभी ग्रहों में चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह है। उन्हें मन और माता का कारक ग्रह भी माना जाता है। वह कर्क राशि के स्वामी ग्रह हैं और इस राशि के जातकों पर उनकी सदैव कृपा बनी रहती हैं। इतना ही नहीं चंद्रमा जब भी गोचर करते हैं, तो सभी 12 राशियों पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलता है। इस दौरान चंद्रमा अन्य ग्रहों के साथ मिलकर शुभ-अशुभ राजयोग का निर्माण भी करते हैं, जो कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित होता है।



वहीं एक बार फिर चंद्रमा एक प्रभावशाली राजयोग बनाने वाले हैं, जिसका असर व्यक्ति के जीवन से लेकर देश-दुनिया के कार्यों पर पड़ सकता है। पंचांग के मुताबिक चंद्रमा 20 अप्रैल 2025 को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर मकर राशि में एंट्री करेंगे। ऐसे में वृषभ राशि में मौजूद गुरु की नजर चंद्रमा पर पड़ेगी, जो गजकेसरी राजयोग का निर्माण कर रहा है। इस शक्तिशाली योग से मकर समेत इन दो राशियों को बिजनेस और नौकरी में मनचाहा परिणाम मिल सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं...

Gaj Kesari Yoga in april 2025 these zodiac sign will get success and money benefits
आपकी धार्मिक व आध्यात्मिक रुचियों में वृद्धि हो सकती है, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। इस समय आपके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
ज्योतिषियों के मुताबिक गजकेसरी राजयोग आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। इस योग के प्रभाव से जीवन में चल रही समस्याएं दूर और खुशियों का आगमन होगा। दांपत्य जीवन में सुखी के पल मिलेंगे  यदि किसी सरकारी काम को पूरा करने में समस्या रही थी, तो वह दूर होगी। इस दौरान व्यवसाय में साझेदारी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। आपकी धार्मिक व आध्यात्मिक रुचियों में वृद्धि हो सकती है, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। इस समय आपके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।

Gaj Kesari Yoga in april 2025 these zodiac sign will get success and money benefits
यदि आपने किसी लोन के लिए आवेदन किया है, तो वह भी मंजूर हो सकता है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी का आगमन होगा। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
गजकेसरी राजयोग मकर राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। इस राशि के नौकरीपेशा व्यक्तियों को कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे करियर में प्रगति संभव है। वहीं जिन लोगों का विवाह नहीं हो पा रहा था, उनके विवाह तय होने की संभावना है।  इन जातकों को जीवन में सफलता, सुख और समृद्धि के रास्ते मिलेंगे। यदि आपने किसी लोन के लिए आवेदन किया है, तो वह भी मंजूर हो सकता है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी का आगमन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gaj Kesari Yoga in april 2025 these zodiac sign will get success and money benefits
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के संकेत हैं। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
ज्योतिषियों के अनुसार गजकेसरी राजयोग कुंभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। आपके सभी काम मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। आप ध्यान, साधना जैसी क्रियाओं से जुड़ेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार का भी पूरा समर्थन मिलेगा। जिन लोगों को लंबे समय से नौकरी की तलाश थी, उनके लिए यह समय सकारात्मक बदलाव ला सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के संकेत हैं।
 


Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर शनिदेव को इन उपायों से करें प्रसन्न, खत्म हो जाएंगे सारे दुख
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed