फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरवरी मासिक आर्थिक राशिफल: इस महीने कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति

Sun, 03 Feb 2019 12:06 PM IST
विनोद शुक्ला ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 03 Feb 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
february monthly financial and money horoscope 2019
horoscope 2019
सभी 12 राशियों के लिए धन और संपत्ति के मामले में कैसा रहेगा फरवरी का महीना, पढ़ें मासिक आर्थिक राशिफल...
february monthly financial and money horoscope 2019
राशि

मास आरम्भ में आर्थिक कार्यो में वाद- विवाद की स्थिति बनने से काम खराब हो सकता है। विरोधियों को परास्त करने के उद्धेश्य से आप इस अवधि में प्रशासनिक कार्यो में व्यस्त रह सकते है। संचय में वृद्धि इस समय मन्द गति से होगी। मास उतरार्ध में आप में से कुछ को चोरी, धोखे और सहयोगियों से मतभेदों का सामना करना पड सकता है। पुरुषार्थ में वृद्धि करने से आर्थिक क्षेत्र प्रबल होगा। व्यावसायिक यात्राओं के कार्यक्रम बनकर स्थगित होते रहेंगे। मासान्त में दैनिक कार्यो के व्यय बढ़ जाएंगे। लम्बी अवधि कि यात्राओं से लाभ प्राप्ति के योग बने हुए है। आर्थिक नीतियों की कमियां आपके धन हानि की संभावनाएं बना सकती है।

february monthly financial and money horoscope 2019
राशि

इस अवधि में आर्थिक पक्ष सुदृढ होने के कारण आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। इसके फलस्वरुप मनोबल में वृद्धि होगी। मास आरम्भ में अपना ध्यान लक्ष्यों पर केन्द्रित रखें। मध्य अवधि में नियोजन की कमी से योजनाओं के कार्य में विलम्ब हो सकता है। निर्णय दूरदर्शिता से लें, इनमें किसी भी प्रकार की त्रुटि आपके आर्थिक स्थिति में कमी कर सकती है। मध्य अवधि में विदेशी योजनाओं पर धन विनियोजन लगाना उचित नहीं है। मास अंत में अपने अनुभव व योग्यता का कुशलता से प्रयोग करने पर विदेश से धन लाभ की संभावनाएं बन सकती है। व्ययों में अनियमितता की स्थिति बनी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
february monthly financial and money horoscope 2019
मिथुन

इस मास आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर पहले से अधिक सक्रिय हो जाएंगे। अपनी रचनात्मक्ता का प्रयोग व्यवसायिक क्षेत्र में करेंगे। आप  प्रबन्ध विषयों पर अपने नियन्त्रण को बढाएंगे तथा व्यावसायिक व्ययों में कमी करने का प्रयास करेंगे। वित्तिय नीतियों की समीक्षा भी कर सकते हैं। मास मध्य में निर्णय लेते समय आप दुविधा की स्थिति में हो सकते है। परन्तु मासान्त में आत्मविश्वास का भाव आपकी इस दुविधा कि स्थिति का निवारण करेगा। इस अवधि में विदेशी योजनाओं से लाभ प्राप्ति हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नया कार्य एवं लाभ क्षेत्र विकसित हो सकता है। साधारण जोखिम लेना उचित रहेगा। इस समय में आपके लाभ संचय का रूप लेंगे।

विज्ञापन
february monthly financial and money horoscope 2019
राशि

इस अवधि में आर्थिक स्थिति में नियमित सुधार होगा। व्यवसायिक समझौते होने से शत्रुओं में कमी होगी। आर्थिक लेन-देन बने रहेगे। समय पर लाभ व आमदनी की के अवसरों बनेंगे। सहयोगियों व अधिकारियों का सहयोग इस समय में आपके साथ सकारात्मक बना रहेगा। मास मध्य में अचानक से लाभों में आने वाली कमी से कुछ समय के लिये आप निराशावादी हो सकते है। इस समय मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता रहेगी। मास अन्त तक समय को अनुकूल होने में समय लग सकता है। इस अवधि में सिद्धान्तों में लोच का भाव बनाये रखें। कठोर होने से काम नहीं बनेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed