December Grah Gochar: राशि चक्र की 9वीं राशि धनु है, जिसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि वालों पर गुरु बृहस्पति सदैव प्रसन्न रहते हैं और उनकी कृपा से इन जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि, पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी और रिश्तों में प्रेम-विश्वास बढ़ता है। जल्द इस राशि में ग्रहों का एक खास संयोग बनने जा रहा है, जिसके प्रभाव से धनु संग कई अन्य राशियों को भी विशेष लाभ की प्राप्ति संभव हैं। दरअसल, ग्रहों के सेनापति मंगल 7 दिसंबर को वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद सूर्य भी 16 दिसंबर को धनु में अपना स्थान लेंगे। शुक्र 20 दिसंबर को इसी राशि में एंट्री कर जाएंगे। फिर 29 दिसंबर को धनु राशि में बुध अपना स्थान लेंगे। ऐसे में दिसंबर माह में धनु राशि में ग्रहों का महासंयोग होने जा रहा है, जो इन राशियों के लिए शुभ हो सकता है। इसके प्रभाव से इन जातकों को 2026 में भी अच्छे परिणामों की प्राप्ति संभव है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Rashifal 2026: धनु में ग्रहों का संयोग इन राशियों के लिए रहेगा खास, 2026 तक मिलेगी सफलता
December Grah Gochar: राशि चक्र की 9वीं राशि धनु है, जिसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि वालों पर गुरु बृहस्पति सदैव प्रसन्न रहते हैं और उनकी कृपा से इन जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि, पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी और रिश्तों में प्रेम-विश्वास बढ़ता है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। आपको व्यापार में मनचाहा साथी मिलेगा जिससे अपने कारोबार को आगे ले जाने में कामयाब रहेंगे। यह समय आपके प्रमोशन के साथ-साथ निजी जीवन में आगे बढ़ने वाला भी रहेगा। आपको सभी ओर से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में अधिकारी लोग किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का भार सौंप सकते हैं, जिस प्रोजेक्ट पर आप काम करने के लिए बरसों से प्रयास थे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। घर से दूर रहने वालों को स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
Mercury in Scorpio December 2025: दिसंबर में बुध करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय नए बदलावों से भरा रहेगा। आपकी नौकरी-कारोबार को लेकर चल रही समस्याएं समाप्त होगी। कार्यस्थल पर चल रही पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलने की भी पूरी संभावना है। इस समय कर्क राशि वालों को उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। निवेश को लेकर आपके द्वारा लिया गया निर्णय भविष्य में सुखद परिणाम देगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप ऊर्जावान और फिट रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
Surya Nakshatra Gochar 2025: 3 दिसंबर से इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी में बनेंगे प्रमोशन के योग
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए समय शुभ रहने वाला है। करियर अथवा कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा दोनों बढ़ेंगे। इस समय समाज में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। निवेश के लिए दोस्तों के साथ किसी योजना का हिस्सा बनेंगे। इससे भविष्य में लाभ संभव है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।करियर के क्षेत्र में नई संभावनाएं मिलेंगी। धन कमाने और बचत करने में सफल रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना है।
Rashifal 2026: नए साल में इन राशि वालों पर रहेगी शनि की नजर, करियर-कारोबार में बढ़ सकती हैं मुश्किलें
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।