{"_id":"5fc4910a8ebc3e9bcd438e2b","slug":"december-2020-horoscope-december-monthly-rashifal-masik-rashifal-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"December Monthly Horoscope: मेष, तुला और धनु राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना रहेगा अच्छा, बाकी के लिए कैसा, पढ़ें मासिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
December Monthly Horoscope: मेष, तुला और धनु राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना रहेगा अच्छा, बाकी के लिए कैसा, पढ़ें मासिक राशिफल
मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 12
मासिक राशिफल दिसंबर 2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
December 2020 Monthly Horoscope : मेष
साल का आखिरी महीना मेष राशि के लिए शुभ और लाभप्रद साबित होगा। महीने की शुरुआत में मित्रों और शुभचिंतकों की मदद से आपके लंबे समय से अटके पड़े काम पूरे होंगे। इस दौरान धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में सहभागिता होगी। लंबे समय बाद किसी प्रियजन से मुलाकात होगी। हालांकि इस दौरान आप पर आलस्य भी हावी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह माह शुभ समाचार लेकर आयेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपके काम की प्रशंसा करेंगे कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में जायेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े पद के साथ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। माह के मध्य में करिअर कारोबार में न सिर्फ प्रगति होगी बल्कि आय के नये स्रोत भी बनेंगे। किसी महिला मित्र की मदद से बड़े लाभ की संभावना बनेगी। माह के उत्तरार्ध में सेहत में सुधार होगा। इसी दौरान सत्ता पक्ष से बड़े लाभ के योग बनेंगे। लंबे समय से चली आ रहे व्यवसाय को गति और लाभ मिलने से व्यवसायी वर्ग सुकून महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। लव पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिताने के मौके मिलेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। युवा वर्ग का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा।
उपाय: प्रतिदिन तांबे के लोटे में जल के साथ रोली और अक्षत मिलाकर भगवान सूर्य को अघ्र्य दें। ॐ घृणि सूर्याय नम:' मंत्र का जाप करें।
2 of 12
राशि
December 2020 Monthly Horoscope :वृष
वृष राशि के जातकों को साल के अंतिम महीने में थोड़ी सावधानी रखते हुए आगे बढ़ना होगा। माह की शुरुआत से लेकर मध्य तक अनावश्यक खर्च के चलते मन खिन्न रहेगा। इस दौरान आमदनी कम और खर्च की अधिकता बनी रहेगी। महिलाओं को इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत रहेगी। कोई पुरानी बीमारी उभरने के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। माह के मध्य में आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। ऐसे में अपने गुप्त शत्रुओं से विशेष रूप से सावधान रहें। इसी दौरान कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर उच्च अधिकारियों से तनाव भी बना रहेगा। 17 दिसंबर के बाद मकान, भूमि आदि के क्रय विक्रय की योजना बन सकती है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले किसी वरिष्ठ या शुभचिंतक से सलाह लेना न भूलें। कपड़े, मनोरंजन और श्रृंगार से जुड़ी चीजों का समय बेहतर रहेगा। माह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। 25 दिसंबर के बाद से समय युवाओं में जोश एवं उत्साह भरने वाला रहेगा। व्यवसायी भी अपने व्यापार में तेजी का अनुभव करेंगे। हालांकि व्यवसाय की दृष्टि से माह के प्रारंभ में सावधानी अपेक्षित है। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे के दखल से कड़वाहट आ सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय : बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और उड़द का दान करें। जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और कार्य में सफलता के लिए भगवान गणेश की साधना करें।
3 of 12
मिथुन
December 2020 Monthly Horoscope : मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी महीना मिले-जुले फल देने वाला साबित होगा। बीते कुछ समय से चली आ रही दिक्कतों में इस माह में कुछ कमी आने से आप राहत की सांस लेंगे। किसी वरिष्ठ के दखल से पारिवारिक मसला हल हो जायेगा। माह के मध्य में समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण भरा हो सकता है। इस दौरान अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। घर और कार्यक्षेत्र में अनावश्यक विवाद पैदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों को साथ मिलाकर चलने में ही सफलता हाथ मिलेगी। इस दौरान दूसरों की भावनाओं और अपेक्षाओं की अनदेखी बिलकुल न करें। 17 दिसंबर के बाद व्यवसाय में कुछ तेजी आयेगी। किसी बड़ी योजना या निवेश से लाभ होगा। रोजी-रोजगार की दिशा में प्रयास सफल होंगे। व्यावसायिक योजनाएं अपना आकार लेना शुरु कर देंगी। माह के अंत में कोई छोटी धार्मिक यात्रा हो सकती है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कठिन परिश्रम से ही सफलता प्राप्त होगी।
उपाय: बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु की उपासना करें। विष्णु सहस्त्रनाम का विशेष रूप से पाठ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
राशि
December 2020 Monthly Horoscope : कर्क
माह के शुरुआत में अधिकांश समय मांगलिक और सामाजिक कार्यों की सहभागिता करते बीतेगा। इस संबंध में छोटी यात्राएं भी हो सकती हैं। आपके प्रयासों को सामाजिक स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रतिभा का लोहा मानेंगे। परिवार में कार्य विशेष को लेकर बहन-भाईयों का पूरा सहयोग मिलेगा। भाग्य बल से सरकारी और कानूनी मामलों में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। कोर्ट-कचहरी में चल रहे विवाद का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। करिअर-कारोबार की दिशा में किए जा रहे आपके प्रयास सफल होंगे। आईटी, इंश्योरेंस और कमीशन का काम करने वालों का समय उत्तम है। इस क्षेत्र में काम करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। नई संस्था से बड़े प्रस्ताव मिल सकते हैं। हालांकि इस विषय में सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं। माह के मध्य में महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। युवाओं का समय बेहतर है। परीक्षा-प्रतियोगिता में जुटे छात्रों के प्रयास सफल होंगे। माह के उत्तरार्ध में झुंझलाहट अथवा शारीरिक कष्ट की अधिकता रह सकती है। 25 दिसंबर के बाद जीवनसाथी की सेहत का विशेष ख्याल रखें। इस दौरान किसी के फटे में टांग न अड़ाएं, अन्यथा आप परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी और परिजन उसे स्वीकार कर सकते हैं। प्रेम संबंध विवाह में भी तब्दील हो सकते हैं।
उपाय : कार्य विशेष में सफलता के लिए बुजुर्ग स्त्री का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। पक्षियों को दाना खिलाएं।
विज्ञापन
5 of 12
राशि
December 2020 Monthly Horoscope : सिंह
सिंह राशि के जातक अपनी सूझ-बूझ से अपनी सफलता के प्रतिशत को बढ़ाने में कामयाब होंगे। किसी योजना या व्यवसाय से अप्रत्याशित लाभ होगा। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान निकल जाने से आप राहत की सांस लेंगे। माह के पूवार्ध में किसी बड़ी कार्य योजना को अंजाम देंगे। व्यवसाय में धन निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। हालांकि ऐसा करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना न भूलें। नौकरीपेशा लोगों के लिए उपलब्ध्यिों का समय है। कार्यक्षेत्र में लोग आपके मुरीद होंगे। कार्य विशेष को लेकर सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी महिला मित्र के प्रति आकर्षित होंगे। मित्रता प्रेम में बदल सकती है। माह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी। भविष्य में इस संपर्क से बड़े लाभ की संभावनाएं बनेंगी। माह के अंत में संतान से जुड़ी चिंताएं सताएंगी। इस दौरान किसी के बहकावे में न आएं और अपने विवेक से निर्णय लें। खास तौर पर अपनी और अपने पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखें। प्रेम संबंधों में कुछ एक गलतफहमियां पैदा हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें और छोटी-मोटी बातों को तूल न दें।
उपाय : पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु के मंदिर में झंडा लगवाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।