फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dashank Yog 2025: शनि-शुक्र ने बनाया दशांक योग, इन तीन राशि वालों को बिजनेस में होगा लाभ

Fri, 13 Jun 2025 01:21 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 13 Jun 2025 01:21 PM IST
सार

Dashank Yog 2025:  शनि सभी ग्रहों में मंद गति से भी चाल चलते हैं। यही कारण है कि जातकों पर उनका प्रभाव भी लंबे समय तक बना रहता है। वर्तमान में वह मीन राशि में विराजमान हैं।

विज्ञापन
Dashank Yog 2025 lucky rashifal know kab banta hai Dashank Yog
Dashank Yog 2025 - फोटो : adobe stock

Dashank Yog 2025: ज्योतिष में शनि एक महत्वपूर्ण ग्रह है, जिन्हें न्याय का कारक माना जाता है। वह जातकों को कर्म के आधार पर फल प्रदान करते हैं, इसलिए उन्हें कर्मफलदाता कहा जाता है। शनि सभी ग्रहों में मंद गति से भी चाल चलते हैं। यही कारण है कि जातकों पर उनका प्रभाव भी लंबे समय तक बना रहता है। वर्तमान में वह मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में रहते हुए शनि कई ग्रहों से युति बना रहे हैं, जिससे कई राजयोग भी बनते हैं। आज यानी 13 जून 2025 को सुबह 1 बजे शनि और प्रेम के कारक शुक्र एक-दूसरे से 36 डिग्री पर आए हैं। दोनों ग्रहों की इन स्थिति से दशांक योग का निर्माण हो रहा है, जिनसे इन तीन राशि के लोगों को करियर और बिजनेस में लाभ हो सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।


Palmistry: धनवान लोगों की हथेली पर बने होते हैं ऐसे निशान, जीवन में मिलता है हर तरह का सुख

Dashank Yog 2025 lucky rashifal know kab banta hai Dashank Yog
शनि के प्रभाव से बेरोजगार लोगों को नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। करियर में भी कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
दशांक योग मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकता है। योग के प्रभाव से आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। आप धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। शुक्र के प्रभाव से जहां आर्थिक स्थिति मजबूती होगा, वहीं शनि सभी बिगड़े काम को बनाएंगे। बिजनेस में आपको धन मिल सकता है। इसके अलावा आप उसका विस्तार भी करेंगे। मेहनत और लगन के चलते आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी के संकेत हैं। आपका आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा। निवेश में सकारात्मक खबरें प्राप्त कर सकते हैं। शनि के प्रभाव से बेरोजगार लोगों को नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। करियर में भी कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।

Dashank Yog 2025 lucky rashifal know kab banta hai Dashank Yog
बिजनेस को लेकर सभी योजनाएं सफल होंगी। आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय कई नए मौके लेकर आया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय अत्यंत अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। निवेश में लाभ होगा। वित्तीय मामलों में स्थिरता रहेगी। बिजनेस को लेकर सभी योजनाएं सफल होंगी। आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है।
Shukra Gochar 2025: 29 जून से इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, शुक्र करेंगे गोचर

विज्ञापन
विज्ञापन
Dashank Yog 2025 lucky rashifal know kab banta hai Dashank Yog
भूमि,भवन और वाहन का सुख मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
यह समय आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव को भी बढ़ा सकता है। दशांक योग के प्रभाव से कहीं से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर परिवार और भाइयों व मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के भरपूर मौके आपको मिलेंगे। भूमि,भवन और वाहन का सुख मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

Palmistry: किस्मत वाले लोगों के हथेली में होती है ऐसी लकीरें, मान-सम्मान के साथ कमाते हैं धन-दौलत

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed