फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2025: 29 जून से इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, शुक्र करेंगे गोचर

Fri, 13 Jun 2025 12:16 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:16 PM IST
सार

Venus Transits in Taurus 2025 : जून माह के अंत में शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह 29 जून 2025 को दोपहर 1 बजकर 56 मिनट पर वृषभ राशि में अपना स्थान लेंगे। खास बात यह है कि वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र ही है।
 

विज्ञापन
Venus Transits in Taurus 2025 know these zodiac signs will be lucky
Shukra Gochar In Taurus - फोटो : adobe stock

Shukra Gochar In Taurus: जून माह के अंत में शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह 29 जून 2025 को दोपहर 1 बजकर 56 मिनट पर वृषभ राशि में अपना स्थान लेंगे। खास बात यह है कि वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र ही है। इसलिए यह गोचर कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी होने वाला है। ज्योतिषियों के मुताबिक नवग्रह में शुक्र सबसे शुभ ग्रह है। व्यक्ति की कुंडली में उनकी स्थिति का खास प्रभाव भी जीवन पर देखने को मिलता है। यदि कुंडली में शुक्र कमजोर होता है, तो साधक के प्रभाव में कमी, धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां होने लगती हैं। परंतु स्थिति मजबूत होने पर जातक का आकर्षण बढ़ता है और वह विलासिता जीवन भी जीता है। हालांकि शुक्र के राशि परिवर्तन से भी कुछ राशि वालों के सुख में वृद्धि होती हैं। ऐसे में शुक्र का वृषभ राशि में गोचर इन राशि वालों के लिए कल्याणकारी हो सकता है। इन्हें वाहन सुख, प्रेम विवाह और धन की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इनके नाम जानते हैं। 


Guru Uday: 9 जुलाई को गुरु होंगे मिथुन राशि में उदय, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Venus Transits in Taurus 2025 know these zodiac signs will be lucky
सुख में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। शुक्र के प्रभाव से आपका आकर्षण भी बढ़ेगा। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि 
शुक्र के राशि परिवर्तन से आपको यात्रा के अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्राएं करने की प्लानिंग करेंगे। घर-परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। इस दौरान पुरानी चीजों को लेकर चल रहा तनाव भी कम होगा। मानसिक संतुष्टि की अधिक भावना महसूस कर सकते हैं। कला में निखार आएगा। प्रेम जीवन में चल रही अनबन दूर होगी। छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश में उनको सफलता मिल सकती है। सुख में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। शुक्र के प्रभाव से आपका आकर्षण भी बढ़ेगा।
Shani Gochar 2025: शनि के मीन राशि में गोचर से सिंह राशि पर ढैय्या शुरू, जानें साल 2027 तक प्रभाव

Venus Transits in Taurus 2025 know these zodiac signs will be lucky
आपको समाज में एक अलग पहचान मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके निर्णयों को सराहा जाएगा और आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
शुक्र राशि परिवर्तन कन्या राशि वालों के कार्यों में सफलता लेकर आएगा। आपके धन में वृद्धि संभव है। शुक्र के प्रभाव से आपके प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी।  करियर-कारोबार से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। संगीत, नृत्य, कढ़ाई आदि की कला रखने वाले लोगों का अपना पूरा फोकस अधिक से अधिक आर्थिक लाभ कमाने की ओर रहेगा। आपको समाज में एक अलग पहचान मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके निर्णयों को सराहा जाएगा और आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे।
Surya Chandra Yoga: सूर्य-चंद्रमा बनाएंगे दुर्लभ योग, इन 5 राशि वालों को मिलेगी आर्थिक तरक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
Venus Transits in Taurus 2025 know these zodiac signs will be lucky
आपको समाज में एक अलग पहचान मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके निर्णयों को सराहा जाएगा और आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा। बेरोजगार लोगों का रोजी-रोजगार की प्राप्ति होगी। कर्ज से जुड़ी समस्याएं हल होंगी। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां कायम रहेंगी। इस दौरान लगातार बिजनेस में किए गए प्रयास से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। सरकारी नौकरी में सफलता मिल सकती है। नए अवसरों की प्राप्ति संभव है। धन लाभ होगा। वाहन खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल होंगे।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed