फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का दिन कैसा है सभी राशियों के लिए, जानिए

Thu, 09 Mar 2017 09:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 09 Mar 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 9th March
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
आज स‌ितारों की चाल का आपकी राश‌ि, करियर और प्यार पर क्या असर होगा, जान लीज‌िए।

मेष राशि: दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाएंगे

daily rashiphal 9th March
मेष राश‌ि
आज आप बहुत संतुष्ट महसूस करेंगे और अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहेंगे। आपके रिश्ते भी सुधर रहे हैं। आज प्रेम के क्षेत्र में कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। इसे रोकने के लिए अपने मन की भावनाओं को खुलकर साथी के साथ बांटें। अगर आप विदेश जाने के लिए वर्क परमिट या वीजा का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। इस अवसर का पूरा फायदा उठाएं और मजा लें। आज का दिन आपकी वित्तीय योजनाओं को सही गति देने वाला है। अपनी नियमित आय के साथ ही आपको आज बोनस या अतिरिक्त आय के साधन की प्राप्ति की सूचना मिलेगी। इन प्राप्तियों का आनंद लीजिये क्योंकि ये आपकी कड़ी मेहनत का ही प्रतिफल हैं। आपको सावधानी बरतने की जरूरत है, लापरवाही से बैठे ना रहें इससे आपकी कमर को परेशानी हो सकती हैं।

वृष राशि: जल्द नया प्यार मिलेगा

daily rashiphal 9th March
वृष राश‌ि
आज आपके और आपके दोस्त के बीच का मधुर रिश्ता आपको खुशी देगा। किसी गलतफहमी को हल करने के आपके प्रयास रंग लाएंगे। आज आपको प्रेम संबंध टूटने से ठेस पहुंच सकती है। दोनों के बीच दरार काफी समय से थी। इस खबर को अपने ऊपर प्रभाव ना डालने दें, क्योंकि शीघ्र ही आपको नया प्यार मिलने वाला है। आज किसी नये करार पर हस्ताक्षर करने से पहले होशियार रहना पड़ेगा। बेहतर तो यह होगा कि आप पहले किसी विधि सलाहकार से इस विषय में सलाह ले लें। अगर आपने बिना ठीक से पढ़े-सुने किसी मसौदे पर हस्ताक्षर कर लिया तो हो सकता है, आप भविष्य में किसी बड़ी मुसीबत में फंस जाएं। ध्यान से आज आप रोमांचित और योग से आप अपनी भावनाओं पर काबू रखना सीख पाएंगे, योग और ध्यान आपके शरीर को शान्त रखना ही नहीं बल्कि दिमाग को शान्त रखना भी सिखाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि: रोमांस के लिए नहीं है शुभ दिन

daily rashiphal 9th March
म‌िथुन राश‌ि
कुछ समय से आपके घर पर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े हो रहे हैं। लेकिन आज आपने इन झगड़ों को खत्म करने की ठान ली है। आज अपने प्रयासों से आप ये कर ही डालें। रोमांस के मामले में आज का दिन उतना अनुकूल नहीं है। आपकी पसंद के पार्टनर के बारे में आपके परिवार वालों की तरफ से आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आज अपने कार्यस्थल पर आपको ऐसे तरीके ढूंढने होंगे, जिनसे कि आप अपने कर्मचारियों को उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए प्रेरित कर सकें। इस वक्त पैतृक संपत्ति से सम्बंधित मामलों को सामने नहीं लाना चाहिए। यह समय पैतृक संपत्ति के मामले में चर्चा के लिए उचित नहीं है। आपकी नकारात्मक सोच आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। याद रखे नकारात्मक सोच वालों का जीवन अच्छा नही होता इसलिए सकारात्मक सोच रखें। आप किसी भी वजह से गुस्सा न करें और ना ही तनाव लें इससे आपको शारीरिक चोट मिल सकती है।
विज्ञापन

कर्क राशि: तनाव से दूर रहने का प्रयास करें

daily rashiphal 9th March
कर्क राशि
शायद आज आपको लगे कि आपको गलत समझा जा रहा है। अगर कुछ लोग आपके लाख समझाने पर भी आपको समझ नहीं पा रहे तो आप उन्हें समझाने की कोशिश ना करें। आपसी संबंध स्थापित करते समय कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। वैवाहिक दंपति अनावश्यक वाद-दिवाद में उलझ सकते हैं। अगर आप खुद को अलग सा महसूस कर रहे हैं तो आपको इस बारे में अपने बॉस से बात करनी चाहिए। हो सकता है, आपको विदेश भेजने की तैयारी चल रही हो। आज तो आपके सामने व्यवसाय के एक दो नहीं बल्कि बहुत सारे प्रस्ताव होंगे जो आपके व्यवसाय को एक नई चमक देंगे। इस नये मौके का भरपूर लाभ उठाइये। आज तनाव से सावधान रहें यह आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है। आज आप अस्वस्थ पाचन क्रिया या सिरदर्द का शिकार हो सकते हैं। आप इन परेशानीयों से छुटकारा पा सकते हैं अगर आप तनाव को कम करें और गहरी सांसें लें तो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed