फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का राशिफलः सिंह राशि के अलावा इन 4 राशियों पर रहेंगे सितारे मेहरबान

Tue, 06 Sep 2016 07:27 AM IST
Updated Tue, 06 Sep 2016 07:27 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 6 september 2016
मेष राश‌ि
मेष राश‌िः उधार ल‌िया है तो उसे आज चुका दें, बेहतर रहेगा

आज आपको छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर अपने पार्टनर के साथ झगड़ों का सामना करना पड़ सकता है। आप पार्टनर को दिए गये वायदों को पूरा करने में अपने को असमर्थ पाएंगे, जो और भी ज्यादा मनमुटाव का कारण बनेगा। अनेक मामलों में कुछ सामाजिक समस्याएं भी दिन को चुनौतीपूर्ण बना सकती हैं। ऐसी शादियां, जिनमें नजदीकी रिश्तेदारों की सहमति नहीं है, आज खटाई में पड़ सकती है।
आज आपको बाहर जाकर लोगों से मिलना चाहिए, इससे आपको भविष्य में लाभ होगा। ध्यान रखें कि आप केवल अपनी इच्छा शक्ति से अपने उद्देश्यों को प्राप्त नहीं कर सकेंगे। इसलिये संकोच न करें और दूसरों से मदद लें।
आप पर यदि कोई उधार है तो आज वह भी वसूली के लिए आ सकता है। आज आप में काम करने की शक्ति थोड़ी कम रहेगी और थकावट भी महसूस करेंगे। किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए आपको खुद से उत्साह दिखाना होगा। हिम्मत ना हारें, यह समय थोड़ी देर के लिए है जिसमें आप मानसिक और शारीरिक तनाव महसूस करेंगे। आप जल्दी ही पहले जैसे हो जाएंगे।

Trending Videos

वृष राश‌िः रोमांटिक रिश्ता कायम होने की संभावना है

daily rashiphal 6 september 2016
वृष राश‌ि

आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन ये भी हो सकता है कि आप ये यात्रा अपने दोस्तों के साथ ही करें। कुछ भी हो आपकी ये यात्रा सफल रहेगी। अपना कैमरा अपने साथ ले जाना ना भूलें, आप अपनी मीठी यादों को इस मे कैद कर सकते हैं।
आज आपकी बड़े ही रुचिपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ रोमांटिक रिश्ता कायम होने की संभावना है। फिर भी, फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोचें। आश्वस्त हो लें कि यह सिर्फ ऊपरी आकर्षण तो नहीं, अन्यथा आगे आप पछता सकते हैं। अगर सामने वाला अनुकूल प्रतिक्रिया देता है तो आपकी रोमांस यात्रा आज शुरू हो सकती है।
व्यवसाय में चलने वाले कठिन दौर के चलते आप भागीदारी के विकल्प की बात मन में ला सकते हैं। आप इस समय भ्रम की स्थिति में भी हो सकते हैं, जहां पर आप ये सोचेंगे कि भागीदार के साथ आगे जाना सही होगा या नहीं। आप घरेलू भागीदार के साथ मिलकर इस व्यवसाय को धन प्राप्ति का जरिया बना सकते हैं।
इन दिनों काम के सिलसिले में आपको काफी यात्रा करनी पड़ रही है। आज सोचें कि यह यात्रा जरूरी है या नहीं आप पायेंगे कि उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं हो रहा है, बल्कि यात्रा न करते तो ज्यादा फायदे में रहते। इसलिए अच्छा रहेगा कि काम की जगह के नजदीक ही घर हो।

म‌िथुन राश‌िः अपनी सारी परेशानियों को भूल कर मजा करें

daily rashiphal 6 september 2016
म‌िथुन राश‌ि

आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए बहुत अच्छा है। अपनी सारी परेशानियों को भूल कर मजा करें। आज आप अपने सभी विचारों को खुल कर व्यक्त कर सकते हैं। अच्छा होगा कि इस मौके का लाभ उठाकर आप खुद को तरोताजा कर लें।
आज आप किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ साझेदारी कर सकते हैं। ऐसा सोचना तो ठीक है, लेकिन अभी आपको इसके लिए हां नहीं कहनी चाहिए। अभी शुभ समय आने का इंतजार करें। आप पिछले कुछ समय से किसी नये व्यापार या संपत्ति में निवेश कर रहे थे, आज इसमें आगे बढ़ने के लिए बढ़िया दिन है। आपके सामने किसी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भी निवेश का मौका आएगा, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा दिखेगा। किसी बड़े संपत्ति लेन देन के लिए आज संयोग बन सकता है, अपने विकल्प खुले रखें।
आज आपको अपना स्वास्थ्य अच्छा महसूस होगा। आज आप मनोरंजक गतिविधियां करें-अपने घर वालों के साथ टहलें या किसी क्रीड़ा स्थल पर फुटबाल आदि अपने मित्रों के साथ खेलें। मौसम का आनंद लें और साथ में कुछ व्यायाम भी करें। आप दिन समाप्त होने तक अच्छा महसूस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्क राश‌िः कैरियर के बारे में कोई भी फैसला पूरी तरह से सोच समझ कर लें

daily rashiphal 6 september 2016
कर्क राशि

अचानक आई समस्याएं आज आपको किसी परेशानी में डाल सकती हैं। ये समस्याएं आपके काम में उथल-पुथल भी मचा सकती हैं। समय की इस चुनौती का डट कर सामना करें और जीत हासिल करें। आप फिर से सही रास्ते पर आ जाएंगे।
आज अपने कैरियर के बारे में कोई भी फैसला पूरी तरह से सोच समझ कर ही लें। अगर आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेंगे तो अंत में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे बुरे का विचार कर लें। आप पाएंगे कि व्यावसायिक क्षेत्र में सब कुछ आपके अनुसार ही चलेगा।
आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। आप अपने काम में बहुत सफल होंगे। पर साथ-साथ आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि अगर कभी आपकी उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलती है तो आप बिल्कुल हतोत्साहित ना हों। धीरे-धीरे ही सही आप अपनी सभी आर्थिक जिम्मेदारियों को जरूर पूरा करेंगे।

विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः दिन आपके लिए बड़ी सफलताओं वाला है

daily rashiphal 6 september 2016
स‌िंह राश‌ि
आज का दिन आपके लिए खुशी और संतुष्टी भरा रहेगा। ये दिन आपके लिए बड़ी सफलताओं वाला है। ये सब आपेक धैर्य, इच्छा शक्ति और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। ये समय आपके लिए जश्न मनाने का है। देर किस बात की है अपने दोस्तों को बुलाइये और मजे कीजिए।
अपने व्यावसायिक सपनों को पूरा करने के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें। किसी भी नए व्यावसायिक प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले उसकी अच्छी तरह से योजना बना लें। ये सही समय है, इस बात पर ध्यान देने का कि आपका व्यवसाय कितना फैल रहा है। अगर आप अपने व्यवसाय को ले कर एक सही और अच्छी योजना बनाएं तो आपको लाभ अवश्य होगा। इस समय किए गए सही प्रयास आपको सही दिशा दिखाएंगे।
आज का दिन आपकी वित्तीय योजनाओं को सही गति देने वाला है। अपनी नियमित आय के साथ ही आपको आज बोनस या अतिरिक्त आय के साधन की प्राप्ति की सूचना मिलेगी। इन प्राप्तियों का आनंद लीजिए क्योंकि ये आपकी कड़ी मेहनत का ही प्रतिफल हैं। 
सावधान रहें, यह वो समय चल रहा है जिसमें आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। वाहन चलाते समय और नुकीले यंत्रों का इस्तेमाल करते समय आपको बेहद सावधानी की जरूरत है। कोशिश करें कि वाहन या फिर मशीन चलाते समय आप अपने मन को विचलित या भटकने ना दें। आप अपना मन केन्द्रित करके ही किसी कार्य करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed