इसलिए मंगलवार होगा इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशिः आर्थिक लाभ आपको फायदे की ओर ले जा रहे हैं
आज आपको महसूस होगा कि आप अपने दोस्तों से बहुत प्यार करते हैं और उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं। आज का दिन अपने परिवार के साथ बिताने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज आप और आपके परिजन साथ बिताए इस समय का पूरा मजा लेंगे। इस समय का प्रयोग अपनों के जीवन में खुशियां भरने के लिए करें।
अपने ग्रुप में पहचान मिलने व कैरियर में वृद्धि के कारण आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। जहां तक कैरियर का सवाल है, आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी योजनाएं सुचारू रूप से चलेंगी, आपके साथी आपके प्रदर्शन की सराहना करेंगे और आपके उच्चाधिकारी आपके काम करने के तरीके से खुश होंगे। ऑफिस में सारे दिन एक से नहीं होते, इसलिए आपको आज के दिन का पूरा मजा लेना चाहिए। इस वक्त आपको उचित पूंजी निवेश का निर्णय करना चाहिए अत: आप को इसके लिए आश्वस्त होना चाहिए। पूंजी निवेश के जरिये मिले आर्थिक लाभ आपको फायदे की ओर ले जा रहे हैं, जब कि यह आपकी उम्मीद से कम हैं। यदि आप अपने व्यवसाय को विस्तार देने की सोच रहे हैं तो इस व्यवसायिक उछाल का अवश्य फायदा उठा लें।
वृष राशिः अनुभवी लोगों की सलाह लेने से आपको लाभ होगा
आज आपके घर पर समुद्र पार से मेहमानों के आने की प्रबल संभावना है। इससे आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। अगर आप काम में व्यस्त भी हैं तो भी समय निकाल कर उनके साथ का आनंद लें। आपके दोस्तों का साथ आपको बहुत खुशियां देगा।
नई योजना में आपको अपनी सच्ची भावनाओं व रचनात्मकता को अभिव्यक्त करना चाहिए। अनुभवी लोगों की सलाह लेने से आपको लाभ ही होगा। अगर आप अपने काम को पूरा कर सके तो आज आप पाएंगे कि भविष्य में आपके कैरियर में तेजी से सुधार आएगा। अगर आप प्रबंधन के क्षेत्र में हैं तो आप अपनी संस्था में अच्छे मूल्यों को बढ़ा सकेंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हर प्रयत्न करते हैं। अब आप अपनी आय का ठीक से प्रबंधन करें। आपने यदि अपना हिसाब किताब ठीक कर लिया है तो समझिए आज यही आपका सबसे बड़ा हितेषी है। इस तरह हो सकता है, आपको अपनी आय बढ़ाने का एक बढ़िया रास्ता भी सूझ जाये।
मिथुन राशिः आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी
आज आप जिन्दगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे फिर चाहे वो आपके परिवार, काम या फिर प्यार से संबंधित हो। आज आप अपने भविष्य को लेकर अच्छे मूड में रहेंगे। इससे दूसरे लोग भी आपसे प्रभावित होंगे। अपनी सकारात्मकता का प्रयोग अपनी और दूसरों की जिन्दगी में खुशियां लाने के लिए करें।
आप यह निश्चित कर लें कि आप अपने चाहने वाले के प्रति वफादार एवं रोमांस से भरपूर रहेंगे। ऑफिस में आज का दिन मिला जुला ही रहेगा। आपको लगेगा कि आप पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है व आपको इच्छित परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। आपको अपने काम को नियंत्रित करके उसको करने की गति पर ध्यान देना चाहिए। बाधाएं बहुत सी हैं, लेकिन भाग्यवश वो बहुत ही छोटी-छोटी हैं। आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी, लेकिन आप इस स्थिति से आसानी से निपट लेंगे। अपने सीनियर अधिकारियों से मधुर संबंध बना कर रखें। आपकी कार्यशैली बहुत अच्छी है फिर भी कई बार लोगों को आपकी बातें चुभ जाती हैं। इससे आपका ही आर्थिक नुकसान है। इसलिए अपने काम पर ध्यान दें। शांत रहें। आप तरक्की करेंगे और जब आपकी बारी आयेगी तो आपकी पदोन्नति भी होगी।
कर्क राशिः आज किया गया खर्च कल बडे फायदे देगा
आज आपके परिवार के किसी सदस्य को नई पहचान मिल सकती है। इसके लिए शायद उनको खूब प्रशंसा मिले। वो इस प्रशंसा के हकदार हैं क्योंकि उन्होंने इसको प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत की है। आज आपको अपने परिवार के कुछ सदसयों का खास ख्याल रखना होगा। समय निकालें और अपनों को अपने प्यार का एहसास करवाएं। आमतौर पर आप बहुत आत्मविश्वासी हैं, लेकिन आज आप पाएंगे कि आपके विरोधियों का दबाव आपके आत्मविश्वास को कम कर देगा। आपको कभी भी खुद को विरोधियों की नजर से नहीं देखना चाहिए। अपने दिमाग में आप उनकी बात को घर ना करने दें। आप अपनी अच्छाई पर ही भरोसा करें तो अच्छा होगा। व्यापारिक प्रोफेशनल्स आसानी से अपने लक्ष्य को पा लेंगे। यह मौका है कि आप अपनी व्यवसायिक क्षमता बढ़ाने के लिए कोई जरूरी कोर्स कर लें। इसके लिए आज किया गया खर्च कल बडे फायदे देगा। अपने कैरियर को नई ऊंचाई और नया आयाम देने के लिए कुछ पैसे तो खर्च करने ही पड़ेंगे। लेकिन जब आपको भविष्य में इसका फायदा मिलेगा तब आपको लगेगा कि आपने कितनी समझदारी का काम किया।