{"_id":"586500814f1c1b7675eed184","slug":"daily-rashiphal-31th-december","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साल का अंतिम दिन किस राशि के लिए रहेगा भाग्यशाली - 31 दिसंबर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
साल का अंतिम दिन किस राशि के लिए रहेगा भाग्यशाली - 31 दिसंबर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 31 Dec 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
राशिचक्र
- फोटो : zodiac sign
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज 2016 विदा होने जा रहा है। साल का यह अंतिम दिन जाते.जाते आपके लिए कितना भाग्यशाली रहने वाला है जानिए अपनी राशि से।
मेष राशि: नौकरी मिलने में समय लगेगा
मेष राशि
आपकी संप्रेषण कला और दृढ़-निश्चय आज आपको कई समस्याओं को हल करने में आपकी मदद करेगी। जब आपको सफलता मिलेगी तो आप जान पाएंगे कि इन तत्वों का आपके जीवन में कितना महत्व है। आज आपको एक ऐसे व्यक्ति के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आप आगे चलकर प्रेम सम्बन्ध बना सकते है। आज के दिन आप थोड़े से अवसाद में आ सकते हैं, यदि आप किसी नौकरी की तलाश में है। आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं और अब अपना आवेदन कंपनियों में डालते हुए परेशान हो चुके हैं। आपके प्रयास व्यर्थ नहीं जाएंगे। यदि आपके पास व्यवसायिक सम्पत्ति है और आप उसे बेचना चाहते हैं या बेचने का मन बना चुके हैं तो आज का दिन लोगों से सम्पर्क करने का उचित समय है। यह आपका तनावपूर्ण समय रहा है जिसकी वजह से आपकी सेहत पर प्रभाव पड़ा है। आज तनाव कम करें और पर्याप्त नींद के लिए समय निकालें। आप अपने दिमाग तथा शरीर को आराम दें।
वृष राशि: लक्ष्यों को पाने के लिए अभी से जुट जाएं
वृष राशि
आज जहां तक आपके व्यावसायिक उद्देश्यों का सवाल है आपके सितारे गर्दिश में ही हैं। आपको इसी जीवन में सब कुछ चाहिए जैसे दोस्त, परिवार, पैसा शोहरत और सफलता। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अभी से काम पर लग जाएं। आज आप अपने सपनों के पार्टनर से मिलेंगे। बातचीत के वक्त शर्माना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है और सुनहरा मौका हाथ से फिसल सकता है। आज के दिन, नौकरी की तलाश में अपने गुस्से को बेकाबू ना होने दें। आपके लिये सही पद का प्रस्ताव आने में समय लग सकता है, धैर्य रखना आवश्यक है। आज आपको खर्चे के मामले में अपने ऊपर नियंत्रण रखना होगा। सिर्फ जरूरी बिलों का ही भुगतान करें। आज आप स्वादिष्ट और स्वच्छ खाना पसन्द करेंगे। आज खूब मस्ती करें क्योंकि ऐसे दिन बार-बार नहीं आते हैं। आज आपको स्वादिष्ट भोजन करने में बहुत मजा आएगा मगर इसके साथ आप यह भी ध्यान रखें कि आप उतनी ही ज्यादा कैलोरी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: अपनी पसंद का पार्टनर मिलेगा
मिथुन राशि
आज आपको अपने कर्यालय या घर पर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। संभावना है कि आपके आस-पास के लोग गुस्से में रहें जिसका असर आपके मूड पर भी पड़ सकता है। चिंता ना करें ये समय भी बीत ही जाएगा। किसी सामाजिक समारोह में आज आपको अपनी पसंद का पार्टनर मिलेगा। उसका साथ आप को अपार खुशी देगा। आज का दिन कुछ अच्छी खबर आपके लिये ला सकता है। आप धैर्य और उत्तेजना के साथ इस दिन की प्रतीक्षा कर रहे थे। आज के दिन आपको नवीन व सकारात्मक वित्तीय विकास के संकेत मिलेंगे, ये किसी प्रकार की पदोन्नति या वेतनवृध्दि हो सकती है। अगर आप हाई बल्डप्रेशर और थोड़े भारी वजन वाले व्यक्ति हैं तो आज आपको कुछ परेशानी आ सकती है। ध्यान रहे, ये वो दो खतरनाक बीमारियां हैं जो आपकी सेहत के लिए खतरनाक हैं। इसलिए इन बीमारियों को दूर करने के लिए कड़ी मेहनत करें ताकि ये काबू में आ जाएं।
विज्ञापन
कर्क राशि: कानूनी लड़ाई का फैसला हक में होगा
कर्क राशि
बहुत लंबी प्रतीक्षा के बाद कानूनी लड़ाई का फैसला आपके हक में रहेगा। अब आप चैन की सांस ले सकते हैं। आज का दिन आप अपने साथी के साथ बिताए पलों की यादों में खो कर ही बिता सकते हैं।यदि आप अपना व्यवसाय चलाते हैं तब आपको अपने पुराने कर्मचारियों के प्रति आभरी होना चाहिये। हो सकता है कि नवीन कर्मचारियों की गलती के कारण जो नुकसान आप उठा रहे थे, उसे पुराने कर्मचरियों द्वारा सही कर दिया गया हो। चैरिटेबल संस्थाओं को आज खूब दान मिलने की उम्मीद है। इन्हें किसी नये प्रोजेक्ट के लिए ग्रांट या दान मिल सकता है। दूसरी ओर अगर आप समाज सेवा के लिए अपनी जमी जमाई मोटी तनख्वाह की नौकरी छोडने की सोच रहे थे तो ये काम आज कर डालें। अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो उसे कम करने का समय आ गया है। यह एक रात में नहीं होगा परन्तु कुछ समय में इसका फल मिलेगा।