फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगलवार का दिन कई कारणों से इन 5 राशियों से लिए लाभदायक है

Tue, 30 Aug 2016 10:13 AM IST
Updated Tue, 30 Aug 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 30 august 2016
मेष राश‌ि

मेष राश‌िः लोन के ल‌िए प्रयास कर रहे हैं तो इसके ल‌िए द‌िन अच्छा है


उच्च अधिकारी आपके रास्ते में रोड़ा अटका सकते हैं। लेकिन आप अपने रास्ते पर अडिग रहें और आगे बढ़ना जारी रखें। ये वक्त जल्दी ही बीत जाएगा और आप सही समय पर अपना काम करवा पाएंगे। लेकिन आप किसी भी कीमत पर अपने लक्ष्य को पाने की आशा ना छोड़ें।
आज आपको लगेगा कि आपके ऑफिस में कुछ बातें आपको परेशान कर रही हैं और आपको उनके साथ काम करने में परेशानी हो रही है। अगर आप इस बात पर नौकरी छोड़ने को तैयार नहीं हैं तो आपको उनके साथ ही काम करना पड़ेगा। आपको ये सोच कर संतोष करना चाहिए कि कभी समय खराब होता है तो कभी अच्छा भी होता है।
यदि आपने किसी कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो आज उधर से अच्छी खबर मिल सकती है। इसमें देर लगी पर आपके सब्र का मीठा फल निकला। इस रकम को समझदारी से खर्च करें। और जो मदद आपको मिल रही है उसे अनाप शनाप गंवाना भी ठीक नहीं। हां कर्ज उतना ही ठीक जितना आप आसानी से चुका सकें।
आज बहुत समय से चली आ रही कमर दर्द की शिकायत महसूस करेंगे। ज्यादा शारीरिक काम और उसके दबाव से बचने के लिए हल्का व्यायाम कीजिए। ध्यान रहे कि आप कोई ऐसा कार्य ना करें जिससे आपकी परेशानी और बढ़ जाए और ज्यादा मेहनत वाली कसरत ठीक होने के बाद कीजिए। आप जल्दी ही अपनी पहले वाली स्थिति में आ जाएंगे।

वृष राश‌िः वित्तीय स्थिति विकास की राह पर है

daily rashiphal 30 august 2016
वृष राश‌ि

आज आपको थोड़ा बुरा लगेगा क्योंकि आप अपने परिवार जनों के साथ किसी यात्रा पर नहीं जा पाएंगे। अगर आप जाएंगे भी तो आपके मार्ग में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। लेकिन आप इन छोटी-मोटी मुश्किलों को आसानी से सुलझा लेंगे।
आज के दिन आप राजनीति में जरूरत से ज्यादा रूचि ले रहे हैं। आज आपको महसूस होगा कि बदलाव का समय आ चुका है। आपकी ओर विश्वास की अपेक्षा से देखा जाएगा। आपकी क्षमताएं ही आपके लिये अवसरों के द्वार खोलेंगी।
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है, क्योंकि आपको कोई अचल सम्पत्ति मिलने वाली है। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप अपने धन का समुचित उपयोग करते हैं, क्योंकि इन दिनों आपकी वित्तीय स्थिति विकास की राह पर है तथा आपके पास पूंजी के रूप में बड़ी राशि सुरक्षित है जिसका आप को प्रबन्धन करना है। यह एक अच्छी खबर है लेकिन आप सुनिश्चत करें कि आप धनवर्षा ग्रहण करने के लिए तैयार हैं। आप स्वयं को इस प्रकार तैयार करें कि अपनी पूंजी को व्यर्थ में निवेश ना करें।

म‌िथुन राश‌िः दिन आपके लिए भाग्यशाली है

daily rashiphal 30 august 2016
म‌िथुन राश‌ि

आज आप दूसरों के सामने अपनी छवि सुधारने में ही लगे रहेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप दूसरों को बदलने की बजाय अपने आपको बदलने की कोशिश करें और ये बदलाव केवल बाहर से ना होकर अंदरूनी होना चाहिए। अगर आपका दिल अच्छा होगा तो आपकी अच्छाई अपने आप ही बाहर आ जाएगी। आपकी अच्छाई के कारण सामने वाला खुद ही आपके साथ अच्छा व्यवहार करने लगेगा।
आप ऑफिस में समय से ना पहुचने को अपनी आदत ही बना चुके हैं। आज आप समय पर पहुंचें वरना बॉस के सामने पेश होना पड़ सकता है। अच्छा होगा कि आप अपनी सभी सीमाओं का पालन करें अन्यथा सभी की उंगलियां आपकी तरफ ही होंगी।
अगर आप आयात निर्यात के धंधे में हैं तो आज का दिन बड़े काम का दिन है। व्यापार के नये नये प्रस्ताव आयेंगे जो पहले कभी नहीं आए। सभी विकल्पों को गौर से समझिए, जो अच्छा लगे उसमें आगे बढ़िए क्योंकि आज का दिन तो आपके लिए बड़ा ही भाग्यशाली है।
आज थोड़ी सावधानी की आवश्यकता है, क्योंकि त्वचा सम्बन्धित बीमारी के होने की आशंका है। सूर्य से बचकर रहें और पानी खूब पीएं। तैलीय खाना और धूल से बचकर रहें। इससे आपकी त्वचा और स्वास्थ्य अच्छा रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्क राश‌िः जीवनसाथी से वाद व‌िवाद करने से बचें

daily rashiphal 30 august 2016
कर्क राशि

आज आप बहुत अच्छे लगेंगे और दूसरे लोग आपको सराहेंगे। आप अपने मनपसंद कपड़े पहनेंगे और अच्छी तरह से तैयार होंगे। आपको लगेगा कि सभी की नजरें सिर्फ आप पर ही हैं। अगर दिल सुंदर हो तो वो सुन्दरता चेहरे पर भी झलकती है। अपनी इस सुन्दरता को बनाए रखें।
यदि आप विवाहित हैं तो अपने साथी के साथ व्यर्थ बहस ना करें। ऐसा करने से आपस के संबंध बिगड़ सकते हैं। यदि विवाद हो गया है तो उसे सामान्य होने का समय दीजिए।
आज आपको एहसास होगा कि आपके ऑफिस में बिजली के उपकरणों में बार-बार परेशानी आ जाती है। उसके लिए आपको अपने डाटा को पहले से सुरक्षित रखना चाहिए। इन बातों से आपको परेशानी हो सकती है। लेकिन, अगर आप सावधानी बरतें तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी।
व्यावसायिक मोर्चे पर आज आपको अपनी योग्यता साबित करने के लिए सही योजना बनाकर चलने से फायदा होगा। किसी भी काम को पूरा करने के लिए सही नीति बनाकर चलने की आपकी क्षमता और योग्यता की बदौलत ही आप अपने लक्ष्य को पा लेंगे और इस तरह आपके सामने आर्थिक लाभ के भी अवसर आएंगे। अपनी इस योग्यता का इस्तेमाल अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने में करें।

विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः कोई बड़ी खरीदारी कर सकते हैं 

daily rashiphal 30 august 2016
स‌िंह राश‌ि

जिन्दगी के प्रति आज आपका नजरिया पूरी तरह से बदल सकता है। आज आप व्यवहारिक और तर्कसंगत बातों की ओर अपना रुझान महसूस करेंगे। कोई खास 
आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी बात के लिए अपनी आवाज तेज करनी पड़ सकती है, लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि ऐसे में आपको शांति से ही अपनी बात कहनी चाहिए। लेकिन, इसका मतलब ये नहीं है कि आप अपनी बात अपने बॉस के सामने ना रखें। अगर आपको इस बात का यकीन है कि आप सही हैं तो यकीन मानिए, आपकी इस बात से आपके काम को भी फायदा होगा।
आज आप किसी बड़ी खरीद के विषय में सोच सकते हैं जो कि कोई कार, दोपहिया वाहन अथवा और कोई बड़ी वस्तु हो सकती है। आज का दिन इन सभी की खरीद के लिये काफी अच्छा है इसलिये इन विकल्पों को लेकर सही तरीके से सोचें। आज आपके वित्तीय अवसर बुलंद है इसलिये खरीद का मजा लीजिये। 
आज आपको अपने भोजन का खास ख्याल रखना होगा। इस समय आप को समझ लेना चाहिए की हमारा मूड, ऊर्जा और पाचन क्रिया सभी हमारे खाने पर निर्भर करते हैं। इसलिए शरीर को हमेशा ठीक भोजन देना चाहिए। हमें अपने शरीर की शारीरिक और मानसिक जरूरतें बराबर पूरी करनी चाहिएं। सही और पौष्टिक भोजन देकर आप शारीरिक जरूरतें पूरी कर सकते हैं और मन में उच्च विचार रखने से मानसिक जरूरतें पूरी हो जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed