{"_id":"5865db0d4f1c1b047feeb15c","slug":"daily-rashiphal-2nd-january","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोमवार के सितारे कह रहे हैं किस राशि के होंगे आज वारे-न्यारे","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
सोमवार के सितारे कह रहे हैं किस राशि के होंगे आज वारे-न्यारे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Jan 2017 08:33 AM IST
विज्ञापन
राशिचक्र
- फोटो : zodiac sign
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। क्या नौकरी.व्यवसाय में आपको कामयाबी मिलेगी या मुश्किल हालातों का सामना करना होगा। जानिए क्या कहते हैं सितारे।
मेष राशि: समस्याओं को नजरअंदाज ना करें
मेष राशि
आज आप अपनी जिंदगी को बदलना चाहेंगे। ये कुछ ठोस कदम उठाने का समय है। समस्याओं को नजरअंदाज करने से उनका हल नहीं निकलेगा। बल्कि कोशिश करने से ही आप उनको सुलझा पाएंगे।आप चाहे विवाहित हों या अविवाहित, सभी जगह आपको रोमांस से परिपूर्ण मिलेंगी। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में हुए बदलाव के बारे में सोच कर ये निर्णय लेना चाहिए कि आप इनका लाभ कैसे उठा सकते हैं। अपनी नजर अपने लक्ष्य पर रखें व उसी दिशा में केंद्रित हो कर काम करते रहें। आज आप सबसे पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर जोर देंगे। ये एक सही निर्णय होगा जिससे आपको अपने सही कार्य पर लौटने में मदद मिलेगी। अगर आप धूम्रपान करते हैं तो आज उसे छोड़ने का उचित समय है। आज अपना ध्यान व्यायाम और स्वच्छ खान-पान पर केन्द्रित करें। आप इस हफ्ते योग में समय बिताना चाहेंगे, क्योंकि आप इस समय स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह जागरुक हैं।
वृष राशि: परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे
वृष राशि
आज का दिन आपके परिवार के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा क्योंकि आप उनके साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। इस समय परिवार में एकता के प्रबल संकेत हैं। शायद आप कहीं बाहर घूमने या कोई फिल्म देखने जाएं। खैर जो कुछ भी हो आपका मकसद अपनों के साथ कुछ समय बिताना ही होगा। अपने व्यावसायिक सपनों को पूरा करने के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें। किसी भी नए व्यावसायिक प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले उसकी अच्छी तरह से योजना बना लें। ये सही समय है, इस बात पर ध्यान देने का कि आपका व्यवसाय कितना फैल रहा है। अगर आपका अपना व्यवसाय है तो आप लम्बे समय के लिए अपनी कंपनी का विस्तार करना चाहेंगे और इसके लिए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहेंगे। आपको बुरे सपने कुछ तनाव दे सकते हैं। आप सोने से पहले सारी चिंतायें भूल जायें तभी आप ठीक से आराम कर पायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: रोगों से छुटकारा मिलेगा
मिथुन राशि
शाम को आपके किसी सामाजिक समारोह में जाने के संकेत हैं। आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं या फिर अपने दोस्त के घर हुए समारोह में भाग ले सकते हैं। आज आपका कोई नया प्रेमसंबंध शुरू होगा। आप किसी खास डेटिंग पर जा सकते हैं। सहकर्मियों के सहयोग से आप अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगा सकेंगे। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आप सही रणनीतियां बनाएं और उनको प्रयोग में लाएं। अपने सह कर्मियों के साथ मिल कर काम करें, लेकिन ध्यान रहे कि आपके काम का श्रेय आपको ही मिले। आज का दिन आपके अपने लिये है इसलिये इसे अपने लिये ही बना रहने दें। इस दौरान अति खर्च से बचें। संतुलन बनाए रखें। पेट के रोगों से जूझ रहे लोगों को आराम मिलेगा आपको अपनी बीमारी का उपचार मिलेगा परन्तु खान-पान का भी ध्यान रखें। मसालेदार, तैलीय और ज्यादा मीठे वाले भोजन से परहेज करें। आप स्वच्छ और साफ पेय पीयें ताकि आपको कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
कर्क राशि: गाड़ी खरीदने के लिए शुभ है दिन
कर्क राशि
किसी मित्र या साथी के साथ झगड़ने से आप को तनाव हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण करना सीखना पड़ेगा। आज आप अत्याधिक सामाजिक महसूस करेंगे व मित्रों से फोन पर बातचीत होगी। अपने साथी के साथ भी आप समय व्यतीत करेंगे। हर क्षेत्र में संबंध सुधारे जा सकते हैं, किन्तु अपने उत्तरदायित्व का भी ख्याल रखें। अगर आपकी अपनी संस्था है और आप कोई छोटा-मोटा व्यवसाय करते हैं तो आपको अपने कर्मचारियों को ले कर परेशानी हो सकती है। घर या गाड़ी के लिए कर्ज लेना चाहते हैं तो आवेदन करने के लिए आज का दिन अच्छा है। कार खरीदने की योजना है तो आज खरीद लें, दिन अच्छा है। आज आप अच्छा महसूस करेंगे परन्तु आपका दिमाग वजन को लेकर परेशान रहेगा। आप अपने भोजन पर ध्यान दें, क्योंकि अच्छा भोजन ही आपको वजन की परेशानी से छुटकारा दिला सकता है। साथ में व्यायाम करें, टहलने जायें और प्रकृति का आनंद लें।