फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगलवार का दिन आपके लिए कितना मंगलकारी है जान लीजिए

Tue, 29 Nov 2016 12:36 PM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Tue, 29 Nov 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 29 november 2016
राशि
आज स‌ितारों की चाल का आपके जीवन पर क्या असर होगा। नौकरी, व्यवसाय, धन, स्वास्‍थ्य और लव लाइफ पर ग्रहों का कैसा प्रभाव है देख लीज‌िए।

मेष राश‌िः नकदी की कमी से जूझना पड़ सकता है

daily rashiphal 29 november 2016
मेष राश‌ि

आज पूरे दिन मानसिक शांति बनी रहेगी। आज किसी भी चीज से अपनी शांति भंग ना होने दें। कुछ लोग आपको गुस्सा दिला सकते हैं या फिर अपने रास्तो से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। जो बात आपसे संबंधित नहीं है उसमें बिल्कुल ना उलझें। आप अपनी सुख-शांति को एक तोहफे की तरह लें और किसी भी परिस्थिति में उसे ना खोएं।
अपने साथी के प्यार के कारण आज का दिन उज्जवल पाएंगे। आज का दिन आप जनसंपर्क व विपणन में व्यस्त रहेंगे। यदि ये ही आपका कार्यक्षेत्र है तब आपकी व्यस्तता का अनुमान ही लगाया जा सकता है। यदि ये आपका क्षेत्र नहीं भी है तब भी आपको अपने आप को सभी के सामने रखने के लिये संपर्कों का सहारा लेना होगा। आज आपको नकदी की कमी से जूझना पड़ सकता है। आपने जिस पैसे की आवक के विषय में सोचा था, उसे आने में देर हो सकती है जिसके चलते आपके कुछ भुगतान रुक सकते हैं इसे आज ही पूरा करने के लिये प्रयत्नशील रहें क्योंकि ये रुकावटें शीघ्र ही समाप्त हो जाएंगी। हो सकता है कि आपको किसी स्थान पर क्षमा याचना भी करनी पडे़।

वृष राश‌िः आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा

daily rashiphal 29 november 2016
वृष राश‌ि

आज आप अपने कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। लेकिन आज आपको अपने परिवार के साथ भी कुछ समय गुजारना चाहिए।
आज आप अपने साथी की सेहत के प्रति अपना अतिरिक्त झुकाव महसूस करेंगे। अपने समय और योग्यताओं का उपयोग करने के लिए अपने आप को कुछ रचनात्मक काम में व्यस्त रखने का ये सही समय है। अच्छा होगा अगर आप इस समय अपने कार्यालय में चुनौतियों को स्वीकार करें, इससे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। इस समय आपको अपने ही जैसे लोगों से जुड़ना चाहिए ताकि आप अपने प्रयासों में उनकी मदद ले सकें। उनके सुझावों से आपको सफलता मिल सकती है।
अगर आप आर्थिक जगत में काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए मददगार साबित होगा। बस एक बात का ख्याल रखिए कि निवेश के साथ-साथ आपका चुनाव सही हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः आज आपके प्यार के इजहार का दिन है

daily rashiphal 29 november 2016
म‌िथुन राश‌ि

आज आप दूसरों के सामने अपनी छवि सुधारने में ही लगे रहेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप दूसरों को बदलने की बजाय अपने आपको बदलने की कोशिश करें और ये बदलाव केवल बाहर से ना होकर अंदरूनी होना चाहिए। अगर आपका दिल अच्छा होगा तो आपकी अच्छाई अपने आप ही बाहर आ जाएगी। आपकी अच्छाई के कारण सामने वाला खुद ही आपके साथ अच्छा व्यवहार करने लगेगा।
आज आपके प्यार के इजहार का दिन है। आज आप अपने मन की बात खुलकर कहने को तैयार हैं। आज  आप पाएंगे कि आपके कैरियर में आपके लिए बहुत सी आश्चर्यजनक बातें छिपी हुई हैं। कोई आपकी कार्य क्षमता को जांच रहा है और आपसे बहुत प्रभावित है। आपको कोई नई नौकरी का निमंत्रण मिल सकता है। इस मौके का लाभ उठा कर आप अपने कैरियर को और आगे बढ़ा सकते हैं। जो लोग पर्यटन के धंधे में हैं उन्हें निकट भविष्य में अच्छी आमदनी के संकेत हैं।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः सहकर्मियों से किसी बहस में ना पड़ें

daily rashiphal 29 november 2016
कर्क राशि

कोशिश करें कि आज आप अपने उच्चाधिकारियों व सहकर्मियों से किसी बहस में ना पड़ें। कई बार शांत रहने में ही इंसान की भलाई होती है इसलिए आज आप जो भी करें सोच समझ कर ही करें। आपको खुशी होगी जब आप देखेंगे कि आपके शांत रहने से किस तरह बातें सुलझ जाएंगी।
यदि आपका सपना पर्यटन के क्षेत्र में काम करने का है तब आज का दिन ये सपना साकार हो सकता है। आपके लिये आज अवसरों की कमी नही है, आपको सिर्फ उनका लाभ उठाना है। ट्रेवल एजेन्सी हो या एअरलाइन, आपको अपनी ओर से कोशिशें करनी होंगी, जिससे सफलता मिल सके।       
आज आपको पूंजी निवेश के लिए एक नयी योजना मिलेगी। यह ऑनलाइन व्यवसाय के रूप में हो सकती है। आज का दिन आपके लिए नये तरीके अपनाने के लिए बेहतर हो सकता है। लेकिन आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि जो कुछ आप कर रहे हैं उसकी पूरी जानकारी आपको है। आज आप गिनीचुनी चुनौतियां ही स्वीकार करें क्योंकि आपको ज्ञात होगा कि आपकी कुछ नयी सोच आपके लिए बड़े आर्थिक लाभ लेकर आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed