आज धनु राशि में शनि का आगमन होने जा रहा है जबकि चन्द्रमा धनु राशि से निकलकर शनि की राशि मकर में जाने वाला है। ग्रहों के इस परिवर्तन का आपकी राशि पर क्या असर होगा जानिए।
{"_id":"588886dd4f1c1b5c02cf5c12","slug":"daily-rashiphal-26th-january","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज धनु राशि में शनि का आगमन, जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
आज धनु राशि में शनि का आगमन, जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन
एस्ट्रोयोगी
Updated Thu, 26 Jan 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
राशिचक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि: आज अच्छी आमदनी होगी
मेष राशि
आज आप अपने अधूरे सपनों को ले कर कुछ निराशा सी महसूस करेंगे। निराशा में समय व्यर्थ ना गंवाएं बल्कि ये सोचें कि आप किस तरह से अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। आज अपने प्रेमी के साथ आप यादगार पल बिताएंगे। किसी अच्छे पद के लिये आज आपको साक्षात्कार का बुलावा आ सकता है। बहरहाल आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे और निर्णय लेने में परेशानी महसूस करेंगे। आपको जल्दी से निर्णय लेना चाहिये, जिसपर आगे चलकर पछतावा ना हो। जो लोग भवन निर्माण या किसी और निर्माण उधोग से जुड़ें हैं उनके लिए आज का दिन काफी फायदे वाला है। असल में आपके धंधे में तेजी का दौर चल रहा है, अब आप पर निर्भर करता है कि आप इस काम को कितनी तेजी से खींचते हैं। आज हो रही अच्छी आमदनी को भविष्य के लिए भी बचाकर रखिए। आज आप सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। मगर चिन्ता ना करें, यह थोड़े समय की बात हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप आलसपन से बचें। ध्यान रखें, की आज आप टहलने जरूर जाएं इससे आपकी सेहत में सुधार आएगा।
वृष राशि: आज बजट को संतुलित रखें
वृष राशि
आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ कुछ समय बिताना चाहिए। वो चाहे आपसे कुछ कहें या ना कहें लेकिन वो भी आपका साथ चाहते हैं। अपने घर के इन प्यारे से सदस्यों के साथ समय बिताना आपको बहुत अच्छा लगेगा। आज आपकी शादी का भविष्य सुनहरा दिख रहा है। अगर आप अकेले हैं या आपकी सगाई हो चुकी है तो कोशिश करें। आज आपका दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है। अगर आप किसी कार्यालय में मेनेजर हैं तो आज आपको अपने कर्मचारियों को ले कर किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके कआप धैर्य और सही तरीके से स्थिति को संभालने की कोशिश करें और बात इससे आगे ना बढ़ने दें। आपके लिए अच्छा रहेगा कि छोटा-छोटा निवेश करें। अपने बजट को संतुलित रखें व एक योजना बना कर चलें फिर धीरे-धीरे आमदनी बढ़ेगी। यदि आप आज कहीं यात्रा पर निकलने की सोच रहे हैं तो यदि हो सके तो उसे स्थगित कर दें। अगर आपका जाना बहुत जरूरी है तो यातायात सुरक्षा के नियमों का पालन करें और सावधानी के साथ यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: विदेश से फायदा मिलेगा
मिथुन राशि
आज आप जो भी निर्णय लें बहुत सोच-समझ कर लें क्योंकि बाद में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के लिए आपको पछताना पड़ सकता है। अपनी राह जल्दी में ना चुनें नहीं तो आपको लगेगा कि आपने गलत निर्णय लिया। अपने प्रेम को ताजा रखने का प्रयास करें। अपने साथी के साथ रात का खाना मदद करेगा। साथियों की खिलाफत के कारण आपको अपनी नई योजनाओं को लागू करने में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। समय की मांग ये है कि आपको अपना काम करवाने के लिए अपने दृष्टिकोण को बदलना चाहिए। अपने प्रयासों में सफलता पाने के लिए आपको मेहनत के साथ-साथ अपनी बुद्धि से भी काम लेना होगा तभी जाकर सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार बनेंगें। विदेशियों और दूर के लोगों से व्यवसाय की अच्छी संभावना बन रही है। यदि आप किसी विदेशी व्यक्ति या विदेशी बाजार में अपना व्यापार कर रहे हैं तो आज फायदा होगा। कुछ अनचाहे स्वास्थ्य विकार आपके जीवन पर असर डाल सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशि: बाहर दोस्तों के साथ घूमने जाएं
कर्क राशि
आज आपका मन करेगा कि आप कहीं बाहर जाएं और लोगों से मिलें। आज आप अपनी जिंदगी को लेकर कुछ तनाव में हैं। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जा रहे हैं तो वहां आपको बहुत से लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आज आप अपने काम के प्रति उत्सुक रहेंगे। पर खुद को तनावयुक्त महसूस करेंगे और आपके विचार कुछ उलझे हुए रहेंगे। अगर आप ये समझ सकें कि आपको पहले क्या करना है तो आप आसानी से अपना काम कर सकेंगे। इससे आप ना केवल बात पर ध्यान केन्द्रित कर सकेंगे बल्कि उसको सुलझा भी सकेंगे । आप अपनी कमाई को पूरा करने पर थोड़ा ध्यान दें। पिछले दिनों आपने खुल्ला खर्च किया, कमाई तो गई। इसलिए आज सतर्क हो जाइये। पाई-पाई सोच समझकर खर्च करें। जो चीज जरुरी नहीं, उसे कतई ना लें। आज आपके मन में अलग-अलग तरह से व्यायाम करने के तरीके घूमेंगे। आप तैरने जा सकते हैं या फिर अपने दोस्तों के साथ कोई खेल भी खेल सकते हैं।