फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपावली से पहले आज इन राशि वालों पर लक्ष्मी देवी रहेगी मेहरबान

Wed, 26 Oct 2016 10:20 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Wed, 26 Oct 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 26 october 2016
ग्रह नक्षत्र

आज चन्द्रमा का गोचर स‌िंह राश‌ि में और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के साथ ब्रह्म योग बना है। ऐसे में स‌‌ितारों की स्‍थ‌ित‌ि का आंकलन करने से ज्ञात होता है क‌ि आज का द‌‌िन कई राश‌‌ियों में लाभ योग लेकर आया है। देख‌िए आज आपकी राश‌ि में यह योग बना है क‌ि नहीं।

मेष राश‌िः आज अपने धन को लेकर थोड़ा संभल कर चलें

daily rashiphal 26 october 2016
मेष राश‌ि
आज आपको अपनी सूझ- बूझ व चतुराई को परखना होगा कुछ लोग अपनी सीमाओं को लांघ कर आपकी परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। आपको शांत रहते हुए उनको रोकने का प्रयास करना होगा। शांति पूर्वक उन लोगों तक अपना संदेश पहुंचा दें।
आज आपको महसूस होगा कि आपके कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसी बातें हो रही हैं, जो कि आपके बस में नहीं हैं। आप इन समस्याओं का समाधान भी नहीं ढूंढ पा रहे हैं। सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप कुछ समय के लिए शांत हो जाएं। इससे आप इस परेशानी को टाल सकेंगे।
आज आपको ये जानकर खुशी होगी कि आपका नकदी का स्तर उतना बढ़ गया है जितनी कि आपको आवश्यकता थी। इससे आप अपनी मर्जी के मुताबिक खर्चा तो नहीं कर पाएंगे लेकिन कम से कम किसी से ॠण लेने की आवश्यकता नहीं रहेगी। आज अपने धन को लेकर थोड़ा सम्भल कर चलें, आने वाले कठिन समय में आपको अपने इस कदम पर खुशी होगी।
आज आप डॉक्टर के पास सलाह के लिए जाऐंगे। हो सकता है आपके अन्दर ही अन्दर कोई ऐसी बीमारी हो गई हो जो पढ़े-लिखे डॉक्टर द्वारा ही पकड़ी जा सके।

वृष राश‌िः आज ज्यादा काम की वजह से थकावट पूरे दिन बनी रहेगी

daily rashiphal 26 october 2016
वृष राश‌ि

आज आपके घर में कोई सामाजिक समारोह हो सकता है। ये आपके लिए एक अवसर होगा अपने दुखों और चिंताओं को भुलाने का और अपने प्रियजनों के साथ मजे करने का। आप इससे बहुत तरोताजा महसूस करेंगे।
यदि आप खेल के व्यवसाय में हैं तब आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज आपको नवीन छात्रवृत्ति, प्रस्ताव, नवीन टीम या कोई विशेष खबर मिल सकती है। इन क्षणों का भरपूर आनंद लीजिये।
आपकी आय में कमी होने वाली है अत: किसी भी नये व्यवसाय को करने में सावधानी बरतें। आपके आय के स्त्रोत में भारी नुकसान होने की सम्भावना है। अत: आप सुरक्षित प्रस्तावों का चुनाव करें विशेषकर जिसके बारे में आपको पूर्ण जानकारी हो। यदि आप नौकरी पेशे में हैं तो ऐसी कंपनी में जाएं जहां आपकी तनख्वाह सुनिश्चित है। ऐसे समय में आप देखेंगे कि आपके अच्छे से अच्छे प्रस्ताव भी बुरे परिणाम दे सकते हैं। 
आज ज्यादा काम की वजह से थकावट पूरे दिन बनी रहेगी। अपने आप को ब्रेक दें आपको इसकी जरूरत है। आपको पता है कि आप ढंग से काम नहीं कर पाएंगे तो क्यों ना आप घर जाएं और आराम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः आर्थिक मामलों में आज आपके सामने बड़ी मुश्किलें हैं

daily rashiphal 26 october 2016
म‌िथुन राश‌ि

आज का दिन आपके लिए खुशी और संतुष्टी भरा रहेगा। ये दिन आपके लिए बड़ी सफलताओं वाला है। ये सब आपेक धैर्य, इच्छा शक्ति और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। ये समय आपके लिए जश्न मनाने का है। देर किस बात की है अपने दोस्तों को बुलाइये और मजे कीजिए।
अपने पार्टनर की खोज में आपका उत्साह चरम पर है। पिछले दिनों इस काम में आपको सफलता नहीं मिली, पर आज आपके होने वाले पार्टनर के पारिवारिक सदस्य आपके लिए तैयार बैठे हैं। आज आप इस तरफ पूरा ध्यान दें। परिणाम आपके लिए आनंददायक होगा।
आज के दिन, नौकरी की तलाश में अपने गुस्से को बेकाबू ना होने दें। आपके लिये सही पद का प्रस्ताव आने में समय लग सकता है, धैर्य रखना आवश्यक है। हो सकता है कि आपमें से कुछ को सही खोज के सही परिणाम भी मिल सकें। याद रखें, कि आपको एक सही पद की आवश्यकता है, जो निकट भविष्य में आपको मिल सकता है।
आर्थिक मामलों में आज आपके सामने बड़ी मुश्किलें हैं। आप समझ नहीं पाएंगे कि इस आर्थिक संकट से कैसे पार पाया जाए। आप शर्मनाक स्थिति में फंसे लग रहे हैं। लेकिन घबराइये नहीं यह थोड़े दिन की बात है। कोई बड़ा आर्थिक फैसला अभी मत लीजिए। जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः आज का दिन आपके लिए फलदायक होगा

daily rashiphal 26 october 2016
कर्क राशि

आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। ये समय अपनों से अपने प्यार का इजहार करने के लिए शुभ है। ईश्वर का धन्यवाद करें कि आपका परिवार आपके साथ है। अपनों के साथ का पूरा मजा लें क्योंकि ऐसा समय हमेशा नहीं रहता।
आज आपको महसूस होगा कि आपकी इंडस्ट्री आपकी सोच से भी तेजी से बदल रही है। आपको बदलते समय के साथ चलने के लिए नए तकनीकी ज्ञान को प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। काम को कर लेना एक बात है, लेकिन उसे ठीक से करना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
अगर आप अपना खुद का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फलदायक होगा। आप अपनी आंखें खुली रखें क्योंकि कोई भी नया तरीका आपके व्यापार को लाभ पहुंचाएगा। एक अनचाहा लाभ होने की उम्मीद है। किसी भी मौके का फायदा उठाएं।
स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानी आ सकती हैं। आप महसूस करेंगे कि आप किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हैं परन्तु यह सब आपकी रोज की भाग दौड़ के कारण है। इसलिए जीवनशैली में थोड़ा परिवर्तन लाना चाहिये और कुछ काम मे व्यस्तता लायें। शान्त न बैठें अन्यथा आप की परेशानी बढ़ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed