{"_id":"5975b8334f1c1b6d578b489b","slug":"daily-rashiphal-25th-july","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है, जानें अपना राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
इन राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है, जानें अपना राशिफल
Tue, 25 Jul 2017 06:27 AM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 25 Jul 2017 06:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
राशिचक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशि: नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन शुभ है
2 of 13
मेष राशि
आज आप अपने जीवन साथी के साथ अथवा होने वाले साथी के साथ छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी और आप इकट्ठे अच्छा समय बितायेंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर लेने के कारण आप बहुत आगे बढ़ सकेंगे। काम का बोझ आपको व्यस्त तो रखेगा लेकिन भविष्य में यह और भी बढ़ने वाला है क्योंकि एक नया व्यवसाय भी शुरू होने का संकेत है। आज आपको आग से बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता हैं।
वृष राशि: अचानक धन लाभ होने के संकेत है
3 of 13
वृष राशि
आपको अपने ज्ञान व समझ का प्रयोग अपने करियर को बढ़ाने के लिए करना चाहिए। आपको अपने व्यावसायिक फैसलों पर भरोसा करना चाहिए, वे सही हैं। अगर समय के लिहाज से देखा जाये तो यह समय आपके लिये काफी भाग्यशाली रहने के आसार हैं। यदि आप गाड़ियों के उत्पादन या लेन देन के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आपको अचानक धन लाभ होने की संभावना है। खासकर ऑटोमोबाइल्स के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन विशेष शुभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपके रिश्तों में गलतफहमी एवं तनाव पैदा हो सकता है, जिसे दूर होने में कुछ समय लगेगा। आज आपको व्यवसायिक सफलता मिल सकती है। विदेशी संबंधों से लाभ संभावित है। अगर अपने काम से संबंधित विदेश में आप किन्हीं लोगों को जानते हों तो देखें कि उन लोगों के द्वारा आपको कौन से व्यवसायिक अवसर मिल सकते हैं। अगर आपको कोई अवसर मिले तो उसके बारे में सोच -विचार जरूर करें, यह आपके लिये लाभकारी हो सकता है। आज का दिन आपके व्यापार के लिए लाभदायक है और आपको फायदा होगा।
विज्ञापन
कर्क राशि: आर्थिक फायदा मिलने के संकेत है
5 of 13
कर्क राशि
आज अध्यात्म के प्रति आपकी भूख बढ़ेगी। आज आपको ये जानने की इच्छा होगी कि आप किस दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। इस राह पर चल कर आप खुद को सही मायने में समझ पाएंगे। आगे बढ़ें और अपनी सभी योग्यताओं को उजागर करें। आज का दिन व्यावसायियों के लिये श्रेष्ठ है, क्योंकि वे अपने प्रतियोगियों से बेहतर स्थिति में रहेंगे। आज के दिन कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन ध्यान न दिये जाने पर वे हानि में भी बदल सकते है। आज आपको कुछ आर्थिक फायदा मिलने के संकेत हैं। इस तरह आपको अतिरिक्त धन की प्राप्ति हो सकती है। ये भी हो सकता है कि कोई विदेश से आपके लिए कोई बड़ी सौगात भेज दे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।