{"_id":"58874c4e4f1c1b5c02cf4e21","slug":"daily-rashiphal-25daily-rashiphal-25th-januaryth-january","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुधवार का दिन धन और नौकरी व्यवसाय के मामले में आपके लिए कैसा है जानिए","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
बुधवार का दिन धन और नौकरी व्यवसाय के मामले में आपके लिए कैसा है जानिए
एस्ट्रोयोगी
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
राशिचक्र
- फोटो : zodiac sign
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार का दिन आपकी राशि के लिए कैसा है। नौकरी, व्यवसाय और धन के मामले में आपको आज कितना लाभ मिलने वाला है जबकि चन्द्रमा का गोचर आज धनु राशि में है।
मेष राशि: आज कोई अच्छी खबर मिलेगी
मेष राशि
आज आप खुद को कोई खुशखबरी सुनने के लिए तैयार कर लें। आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज आप पूरे दिन बहुत अच्छे मूड में रहेंगे। आपकी प्रेम भरी जिंदगी का आज सफलतम दिन है। आपके द्वारा की गई कोशिशें आपके प्यार को मजबूत करती दिखाई देंगी। यह ना केवल आपकी आपसी समझदारी बढ़ाएंगी, बल्कि खुशनुमा, प्यार भरी जिंदगी के नये आयाम खोलेंगी। आज आपको काम करने व पढ़ने के लिए ऐसी जगह ढूंढनी चाहिए जहां किसी तरह का व्यवधान ना हो। अगर आज आप अपना ध्यान केंद्रित रख सके तो आप पाएंगे कि आपने बहुत कुछ हासिल कर लिया है। पैसे कमाने के लिए बहुत बढ़िया मौका सामने है और आप इसका फायदा भी उठायेंगे। अगर आप किसी व्यापार से जुड़े हैं तो कोई नया काम हाथ लगेगा। आपकी कड़ी मेहनत का फल अब मिलने वाला है, इसलिए अपने सारे संपर्क और मौके साथ लीजिए व अपनी क्षमता के हिसाब से आगे बढ़िये। आप अपना मन केन्द्रित करके ही किसी कार्य़ को करें।
वृष राशि: आपकी रोमांटिक जिदंगी खिल रही
वृष राशि
आज आपको अपनी सूझ- बूझ व चतुराई को परखना होगा कुछ लोग अपनी सीमाओं को लांघ कर आपकी परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। आपको शांत रहते हुए उनको रोकने का प्रयास करना होगा। आपकी रोमांटिक जिदंगी खिल रही है व आप इस का आनन्द उठा रहे हैं। आज जब आप अपने ही क्षेत्र में कुछ विशेषज्ञों से मिलेंगे तो आप कैरियर में आगे बढ़ जाएंगे। अपने उच्च अधिकारियों की मदद लें और फिर देखें कि आपको कितने अच्छे परिणाम मिलते हैं। अपने घर के बढ़े हुए खर्चे से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आपकी आय बढ़ने की प्रबल सम्भावना है। आज आपको त्वचा से संम्बन्धित बीमारी हो सकती हो सकती है इसे नजर अंदाज न करें। आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपको कुछ मानसिक तनाव भी हो सकता है। इसलिए सकारात्मक सोच लायें और अपनी नकारात्मक सोच पर काबू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: आज का दिन खूब मजा करने का है
मिथुन राशि
आज का दिन खूब मजा करने का है, इसका पूरा लाभ उठाएं। आप अपने प्रियजनों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। अगर अभी आपने घूमने जाने के बारे में नहीं सोचा है तो अब सोच लें और किसी पिकनिक का आयोजन करें। सितारों के प्रभाव से आज आप दोनों के रिश्ते में गहराई बढ़ेगी। अगर आपको किसी मामले में कठिनाई महसूस हो रही है तो अपने पार्टनर से सलाह लें। आज आप अपने व्यवसाय को लेकर किसी भी प्रकार के भागीदारी संबंधी प्रश्न को हल नहीं कर पाएंगे। आपको ये महसूस होगा कि भागीदारी तो चल रही है, परंतु संबंध समाप्त हो चुके हैं। आज आपको अपने वित्तीय लक्ष्यों को लेकर सही तरीके से जागरुक रहना है। आज आपको अपने लक्ष्यों को सही तरीके से जानने व पहचानने की आवश्यकता है और इसी के बाद आप इन तथ्यों को अपने सलाहकर्ताओं के साथ बांट सकते हैं। आज आपकी मानसिक और शारीरिक क्षमता ऊच्च स्तर पर बनी रहेगी। आज आप बाहर जाकर कुछ अलग करेंगे। हो सकता है आप कोई नया व्यायाम या नया खेल खेलें।
विज्ञापन
कर्क राशि: खर्चों पर नियंत्रण लगायें
कर्क राशि
आज आपको बहुत सी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने साहस को बनाए रखना होगा। आपका दृढ़ निश्चय एवं चतुराई आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। आज एक बहुत पुराने मित्र से प्यार मिलने की संभावना है। काफी समय से यह मित्र आपकी ओर आकर्षित था। आपके कैरियर में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, जिससे आपको तनाव हो सकता है। इसको कम करने के लिए आप कुछ समय के लिए अपने दोस्तों के साथ कही बाहर घूमने भी जा सकते हैं। कुछ और समय कोशिश करके देखें, आपको लाभ जरूर मिलेगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण लगायें, सिर्फ खरीदना है इसलिये खर्चते रहने की बात को काबू में लायें। आज का दिन स्वयं के विषय में विचार करने का है। यदि आप अपने लिये कुछ करना ही चाहते हैं, तब अपने दोस्तों के साथ समय बिताते हुए संतुलित खरीदारी कीजिये। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं है पर आप लगातार अपना कार्य करते रहेंगे, वो भी बिना थके। कुछ आराम अवश्य करें अन्यथा आपकी तबियत बिगड़ सकती है।