{"_id":"597462694f1c1b4f4b8b4574","slug":"daily-rashiphal-24th-july","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज शाम तक ये 3 राशि वाले अपने गुस्से पर रखें काबू, जानें अपना राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
आज शाम तक ये 3 राशि वाले अपने गुस्से पर रखें काबू, जानें अपना राशिफल
Mon, 24 Jul 2017 06:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Mon, 24 Jul 2017 06:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
राशिचक्र
- फोटो : zodiac sign
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशिः अपने नियंत्रण में रखें अहम चीजें
2 of 13
मेष राशि
आज आप बहुत संतुष्ट महसूस करेंगे और अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहेंगे। अगर आप चाहते हैं कि कोई काम सही ढ़ंग से हो तो उसे आपको खुद ही करना पड़ेगा, आज आप ये बात समझ सकेंगे। इस बात की पूरी कोशिश करें कि जो चीज आपके लिए महत्वपूर्ण है, वो आपके नियंत्रण में ही रहे। ये ना समझें कि अगर आपने किसी को काम करने की जिम्मेदारी सौंप दी तो वो भी उसे आपकी तरह ही करेगा। उस काम को एक बार देख भी लें। आयकर विभाग की तरफ से आपके लिए कोई मुश्किल खड़ी होने के संकेत हैं।
वृष राशिः अासानी से हासिल करेंगे लक्ष्य
3 of 13
वृष राशि
विद्यार्थियों को कोई खुश खबरी मिल सकती है। सब के साथ मिल कर काम करने के कारण आप अपने सभी लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। अगर आप औरों के साथ मधुर संबंध बनाने में समय लगाएं तो व्यावसायिक क्षेत्र में आपको लाभ ही होगा। इससे ना केवल आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे बल्कि औरों से आपके रिश्तों में भी मधुरता आएगी। जो लोग किराए के घर में रह रहे हैं उनके अपने घर का सपना साकार होने जा रहा है। कर्ज के आवेदन के लिए यह सही समय है। जो लोग व्यापारिक संपत्ति खरीदने या इसमें निवेश करने का मन बना रहे हैं उनकी राह में कुछ अड़चनें आ सकती है, इसलिए अच्छा होगा कि आप इस योजना को थोड़े दिन के लिए टाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशिः अपनी जुबान पर काबू रखें
4 of 13
मिथुन राशि
आज के दिन आराम करें और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करें। आज आपकी अपने सहकर्मियों से बहस हो सकती है। अगर आपके कार्यस्थल पर ऐसे लोग हैं, जो शांति बनाए नहीं रख सकते तो कम से कम आप अपनी जुबान पर काबू रखें। आज आप परिपक्वता दिखाएं इससे आपको इज्जत मिलेगी। यदि आपका अपना व्यापार है तो आज यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको कोशिश करनी चाहिए कि आपके व्यापारिक रिश्ते अच्छे बनें, लेकिन शायद उम्मीद के मुताबिक फायदा न हो। आपकी व्यापार लेन देन में थोड़ी देर भी हो सकती है। वक्त का इंतजार करें, चीजें स्वत: ठीक हो जायेंगी।
विज्ञापन
कर्क राशिः ऑफिस में गुस्सा न करें
5 of 13
कर्क राशि
आज आप अपने कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। आज रोमांस के मामले में आपके लिए सहनशील बने रहना फायदेमंद होगा, क्योंकि बीती बातों को उधेड़ना सिर्फ आपको ही हानि पहुंचाता रहेगा, ना कि उसे जिस पर आप गुस्सा हो रहे हैं। आज अपने कार्यस्थल में गुस्से को काबू में रखें । आपके लिए काम करने वालों के साथ आपकी छोटी-मोटी बहस हो सकती है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा और सही प्रोफेशनल व्यवहार करना होगा। अगर आप शांति से काम लें तो समय के साथ ये झगड़े खुद ही निबट सकते हैं। आपके खुश मिजाज और जोखिम उठाने की क्षमता की बदौलत आपको अपने व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।