{"_id":"58834dba4f1c1bf94cefe33b","slug":"daily-rashiphal-23rd-january","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहते हैं सितारे,सोमवार का दिन किस राशि के लिए रहेगा बेहतरीन","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
कहते हैं सितारे,सोमवार का दिन किस राशि के लिए रहेगा बेहतरीन
एस्ट्रोयोगी
Updated Mon, 23 Jan 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
राशिचक्र
- फोटो : zodiac sign
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सितारों की चाल का आपकी राशि पर क्या असर होगा, क्या नौकरी, व्यवसाय में आपको कामयाबी मिलेगी और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, पढ़ें आज का राशिफल।
मेष राशि: आज भावनाओं को संतुलन में रखें
मेष राशि
आज आप किसी प्रतियोगिता के मूड में हैं। आज आपको अपनी भावनाओं को संतुलन में रखना होगा। अकेले व्यक्ति जो अपने ऑफिस के किसी व्यक्ति को प्रस्ताव भेजना चाहते हैं, आज धीरज रखें। परेशानी में भी शांत रहने की कला आपके साथियों को प्रभावित करेगी। आपकी संप्रेषण कला से आपको तो लाभ होगा ही साथ ही, आपकी शांत रहने का कला भी सभी को आश्चर्य में डाल देगी। समस्याओं से निपटने की अपनी क्षमता और धैर्य के बल पर आप आर्थिक मुश्किलों से पार पा लेंगे। अपना प्रदर्शन और कमाई की क्षमता को बढ़ाने के लिए सभी जरूरी बातों पर ध्यान दें और अपने आधीनस्थों की भी राय लें। आज आप कुछ परेशान रहेंगे। आपकी सोच आपको ज्यादा परेशानी में डाल सकती है। यह जब भी हो तो ध्यान रखें कि यह विचार अल्प समय के लिये हैं इसलिए इन पर ध्यान न दें। अगर आप ऐसा करने से सक्षम नहीं हैं तो आप परेशान हो सकते हैं और आपके सामाजिक जीवन पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
वृष राशि: अब खुशी मनाने का समय है
वृष राशि
आज आप अपनी जिंदगी में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को सुलझते देख खुश हो जाएंगे। इस समस्या का देर से सुलझने का कारण शायद आपकी दूसरों के साथ असहमती हो। कारण चाहे कुछ भी हो लेकिन अब खुशी मनाने का समय है। अपने संबंध के बारे में गहराई से सोचें। सोच समझकर साथी का चुनाव करें। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। आप लोगों को बता सकेंगे कि आप क्या काम बहुत अच्छी तरह से कर सकते हैं। अचल सम्पत्तियों से जुड़े व्यावसायिक निवेश व्यर्थ नहीं जाते अब उचित समय आ गया है जब आप अपने पारिवारिक भूखण्ड को सही ढंग से बेच दें क्योंकि यदि आप उचित खरीददार का चुनाव कर लें तो यह आपके लिए एक बड़े लाभ का स्त्रोत बन सकता है। आज आपके लिए अच्छा होगा कि आप कोई वाहन ना चलाएं खासकर अगर आप ऊपर से खुले हुए वाहन चलाते हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: आज सोच-समझ कर बोलें कुछ भी
मिथुन राशि
आज आपके आस-पास के लोग आपको गलत समझ सकते हैं इसलिए अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करें। जो भी बोलें सोच समझ कर ही बोलें क्योंकि अगर आपके शब्दों को गलत समझ लिया गया तो परेशानी हो सकती है। आप किसी दूर रहने वाले पार्टनर के साथ निरन्तर संवाद बनाये रहेंगे। अड़चनों के बावजूद आपको लगेगा कि बात कहां जा रही है। आप स्वाभाविक रहें और जो हो रहा है उसे देखते रहें। ऐसा संकेत नहीं है कि आपको उसे पैदा होने से पहले ही खत्म कर देना चाहिए। आज अपने गुस्से पर काबू रखें। आज संकेत हैं कि आप अपने कार्यालय में अपना आपा खो देंगे जिससे आपकी छवि बिगड़ सकती है। अपना ध्यान अपने लक्ष्यों पर रखें और अपने व्यावसायिक संबंधों को बिगड़ने ना दें। अगर आप संपत्ति का काम कर रहे हैं या फिर शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशि: नये मौके मिलेंगे जो आपको आकर्षित करेंगे
कर्क राशि
आज आप जुबान पर काबू रखें वरना अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। बेकार की बातें करने से परहेज करें और अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। आज आपकी किसी अजनबी के साथ डेटिंग की संभावना है। यह रिश्ता शादी का रूप ले सकता है। आज आप अपने निश्चित लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप अपने काम की रूपरेखा को सुधारना या बदलाव लाना चाहते हैं तो अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर मेहनत करते रहें। इससे आपको जल्दी सफलता मिलेगी। जो लोग किसी उद्योग से जुड़े हैं और उनकी दूर किसी व्यक्ति या किसी विदेशी से लेन-देन है तो आज आर्थिक फायदा होगा। नये मौके मिलेंगे जो आपको आकर्षित करेंगे। आज आप अपने परिवार वालों की अच्छी सेहत के लिए जांच कराएं। भले ही वे ठीक क्यों ना हों। आज वे दर्द या किसी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। आज उन्हें टहलने और ताजी हवा के लिए बाहर लेकर जाएं। वो जल्दी ही ठीक हो जाऐंगे।