फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोमवार के दिन सितारों का संयोग, इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली, उठाएं लाभ

Mon, 16 Jan 2017 09:29 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Mon, 16 Jan 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
daily Rashiphal 16th January
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
स‌ितारों की स्‍थ‌ित‌ि बता रही है क‌ि आज कई राश‌ियों में लाभ का योग बना है, नौकरी, व्यवसय या पार‌िवार‌िक जीवन में कहां से आपको होने वाला है फायदा, जाानने के ल‌िए पढ़ें आज का राश‌िफल।

मेष राशि: परिजनों के साथ संबंध मधुर बनेंगे

daily Rashiphal 16th January
मेष राश‌ि
अपने परिजनों के साथ आपके संबंध मधुर हैं। अपने रिश्तों को मधुर बनाने के लिए आपने बहुत मदद की है, प्रयास जारी रखें। आप और आपके परिजन हमेशा एक दूसरे की मदद के लिए तैयार रहते हैं। उनके सहयोग के लिए आप उन्हें कोई तोहफा भी दे सकते हैं। आज आपके प्रेम प्रेसंग के बीच एक बड़ी रुकावट के दूर होने से आप राहत महसूस करेंगे। आज अपने ग्राहकों से मिलने के लिए समय शुभ है, इसलिए आप बाहर जा कर इनसे मिल कर अपने संबंधों में सुधार ला सकते हैं। आज आप जो संबंध बनाएंगे उनसे आने वाले समय में आपको कई तरह से लाभ हो सकता है। यदि आप किसी कानूनी मामले में फंसे हुए हैं, तब आपको आज इसके शुल्क के रूप में भारी रकम चुकानी पड़ सकती है। अपने लक्ष्यों के प्रति सही तरीके से बढ़ते रहिए और इन कानूनी लड़ाईयों से बाहर निकलने का प्रयास कीजिये जिससे इस तनाव से बाहर निकल सकें।

वृष राशि: पदोन्नति या नई नौकरी मिल सकती है

daily Rashiphal 16th January
वृष राश‌ि
कोशिश करें कि आज आप अपने उच्चाधिकारियों व सहकर्मियों से किसी बहस में ना पड़ें। आपको खुशी होगी जब आप देखेंगे कि आपके शांत रहने से किस तरह बातें सुलझ जाएंगी। दोस्ती के रिश्ते में बदलने की आज प्रबल संभावना है। कैरियर में वृद्धी के लिए समय शुभ है। अगर आप पिछले कुछ समय से अपने कैरियर के बारे में कोई शुभ समाचार सुनने की प्रतीक्षा कर रहे थे तो अब किसी दोस्त या सहकर्मी से आपको वो शुभ समाचार मिल सकता है। आपको पदोन्नति मिल सकती है या फिर वो नई नौकरी मिल सकती है, जिसका इंतजार आपको बहुत  समय से था। आज आप अपने व्यापार को फैलाने के लिए कुछ नये संपर्क बनाइये, ये नये संपर्क भविष्य में आपको कमाई के अच्छे साधन बन सकते हैं। आज आप अपने खाने पर बहुत ध्यान देंगे। व्यायाम को अपने दिलो-दिमाग में बसा लें और योग और ध्यान को भी जिन्दगी का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि: आज केवल अपने दिल की सुनें

daily Rashiphal 16th January
म‌िथुन राश‌ि
आज आपकी जिंदगी में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, सावधान रहें। अपनी कथनी पर ध्यान दें, जिससे आप अपने दोस्तों को कुछ गलत ना कह बैठें। कोई ऐसी बात ना बोलें जिससे उन्हें ठेस पहुंचे। पिछले दिनों से जिन सामाजिक या पारिवारिक समस्याओं से आप परेशान रहे हैं, वे आज दूर हो जाएंगी। इस कारण आज आपका पार्टनर भी आपकी खातिरदारी करेगा। आज आपको लोगों से मिलते रहना चाहिए। इससे आप कई महत्वपूर्ण लोगों से संबंध कायम कर सकेंगे। अपनी संस्था के बड़े लोगों से मिलने में ना हिचकें। वो आपके साहस की प्रशंसा ही करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आप किसी के कहे में ना पड़ें, अपने दिल की सुनें। किसी संक्रमण या फिर कोल्ड होने के कारण आपकी सेहत थोड़ी नाजुक हो सकती है। अच्छा खाना और आराम करके आप इस बीमारी से लड़ सकते हैं।
विज्ञापन

कर्क राशि: घर में खुशियां बनीं रहेंगी

daily Rashiphal 16th January
कर्क राशि
आज आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। इस अवसर का लाभ उठाते हुए आप उन लोगों से मिल सकते हैं जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सके हैं। आप में से कुछ लोग अपने ऑफिस में आज किसी अजनबी के आकर्षण का केन्द्र बनेंगे। उससे बातचीत करने के लिए किसी काम का बहाना बनाया जा सकता है। आज आपका काम बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। कुछ नई योजनाओं के जुड़ जाने से आपके काम का बोझ और बढ़ गया है। आज किसी के साथ कोई साझेदारी करते हुए या कोई लेन-देन करते हुए सावधान रहें। जहां तक पैसे का सवाल है किसी पर आंख मूंद कर विश्वास नहीं कर लेना चाहिए। आज आप जो भी खाएं उस पर सावधान रहने की आवश्यक्ता है। कोशिश कीजिए की आप सादा और पौष्टिक भोजन करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed