फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज इन राशि वालों के अार्थिक मामले सुलझ सकते हैं, जानें अपना राशिफल

Thu, 15 Jun 2017 09:18 AM IST
amarujala.com-presented by:विनोद शुक्ला
amarujala.com-presented by:विनोद शुक्ला Updated Thu, 15 Jun 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 15th june
zodiac - फोटो : zodiac

जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: आज आपको सम्मान मिलेगा

daily rashiphal 15th june
मेष राश‌ि

अपनी उम्र के लोगों के बीच आज आपकी छवि को चार चांद लग जाएंगे। अपनी इस पहचान और सम्मान का पूरा मजा लें लेकिन ध्यान रहे कि आप किसी भी तरह अपनी छवि धूमिल ना होने दें। आज ऑफिस से बाहर निकल कर आपको लोगों से मिलना चाहिए या फिर किसी सेमीनार में जाना चाहिए, जिससे आपको नवीनतम तकनीक की जानकारी हासिल हो सके। अपने क्षेत्र में आपको लोगों से अपने संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए। लोगों से दिल खोल कर मिलें तथा उनसे अपने बारे में चर्चा करने में ना हिचकिचाएं। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी, रुके हुए कई काम बनने शुरू होंगे। अपने कैरियर और आर्थिक लक्ष्य को हासिल करने में इस बढ़िया समय का उपयोग कीजिए।

वृष राश‌ि: संबंधो की नींव मजबूत होगी

daily rashiphal 15th june
वृष राश‌ि

अपने साथी के साथ रोमांस का मजा लेने के लिए छोटी-छोटी बातों पर शिकायत करने से बचना होगा। ऐसा करने से आप में सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होगा व आपका साथी आपके साथ सुरक्षित महसूस करेगा। समय रहते ऐसा करने से भविष्य के लिए आपके संबंधों की नींव मजबूत हो जाएगी। व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े । चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। वो लोग जो वित्त से संबंधित काम करते हैं, उन्हें आज अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी। अगर आप इंजीनियर हैं तो यह आर्थिक रूप से लाभदायक दिन है। आपको एक नए व्यवसाय का आकर्षक मौका मिल सकता है। आपको अच्छी आय अर्थात आमदनी मिलेगी जिसके लिए आप बहुत खुश हैं।        

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: जल्दबाजी मे कोई फैसला न ले

daily rashiphal 15th june
म‌िथुन राश‌ि

इस समय शायद आप कुछ मुश्किल काम में लगें हैं। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं। अपने काम को पूरी तरह समझने के लिए आपको सब्र से काम लेना होगा। अगर आप किसी कार्यालय में मेनेजर हैं तो आज आपको अपने कर्मचारियों को ले कर किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जमीन जायदाद में बड़ा लाभ आपके भाग्यपत्री में दृष्टिगोचर हो रहा है तो आगे बढ़िए और पूंजी लगाइए। अगर आप कोई सौदा तय होने के इंतजार में हैं तो आपके लिए यह सही समय है। इस समय आपके सितारे बुलंदियों पर हैं और आपको शीघ्र ही निश्चित रूप से कोई बड़ा लाभ होने की संभावना है।

विज्ञापन

कर्क राशि: बीमारी से परेशान हो सकते है

daily rashiphal 15th june
कर्क राशि

आज नई दोस्ती की नींव रखने का दिन है। आज नए व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। किसी सामाजिक समारोह में आप नए- नए लोगों से मिलेंगे जिससे कई नए संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। आज आपको अपना फोन नम्बर या ई-मेल आई डी बदलने में जरा भी नहीं हिचकना चाहिए। आज आपके प्रेम प्रेसंग के बीच एक बड़ी रुकावट के दूर होने से आप राहत महसूस करेंगे। यदि आप किसी साथी की तलाश में हैं या किसी को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो आज का दिन सबसे उत्तम है। आज आपकी कुछ इच्छाएं पूरी हो जाएंगी। आज आप अपने परिवार वालों की अच्छी सेहत के लिए जांच कराएं। भले ही वे ठीक क्यों ना हों। आज वे दर्द या किसी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed