फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज इन राशि वालों को कहीं से पैसा मिल सकता है, जानें अपना राशिफल

Sat, 15 Jul 2017 11:34 AM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 15 Jul 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 15th july
zodiac - फोटो : zodiac

ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन इन ग्रह की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: अपने जीवन में संतुलन बनाए

daily rashiphal 15th july
मेष राश‌ि

दूसरे लोग आपकी सादगी का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। याद रहे जिंदगी में हर चीज का संतुलित होना जरूरी है इसलिए जरूरत से ज्यादा दया करना भी ठीक नहीं है। आज आप भाग्यवश ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी सोच व कार्य-शैली आपसे बहुत मिलती है। आज आपको महसूस होगा कि आपकी इंडस्ट्री आपकी सोच से भी तेजी से बदल रही है। आपको बदलते समय के साथ चलने के लिए नए तकनीकी ज्ञान को प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। सही तरीके से बनाई गई आपकी आर्थिक योजना को आज अच्छा लाभ मिलने वाला है। आज आपको ब्लडप्रेशर से सम्बन्धित परेशानी हो सकती हैं। 

वृष राश‌ि: तनाव को कम करने की कोशिशे करें

daily rashiphal 15th july
वृष राश‌ि

आज शायद आपको अपनी संप्रेषण कला का प्रयोग करके अपने आस-पास के लोगों के बीच चल रहे तनाव को कम करना होगा। आप उस झगड़े का हिस्सा तो नहीं होंगे लेकिन सुलह कराने के लिए आपको एक बिचौलिए के रूप में बुलाया जा सकता है। आप किसी की तरफदारी ना करते हुए सच का साथ देंगे इससे आपके सहकर्मी आपसे बहुत प्रभावित होंगे। लंबे समय से चली आ रही आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकेगी। विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा रहेगा। अपने परिणाम से उन्हें खुशी व आश्चर्य दोनो ही होंगे। जो लोग व्यवसाय में हैं वो पाएंगे कि उनके लंबे समय के कुछ लक्ष्य पूरे हो रहे हैं। इसके लिए आपको खुद को शाबाशी देनी चाहिए, क्योंकि इसे पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं

daily rashiphal 15th july
म‌िथुन राश‌ि

आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। आज आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे काम में भी आप खुद को ज्यादा अच्छी तरह से स्थापित कर पाएंगे। इससे आपके नए दोस्त बनेंगे और आप जिंदगी को एक नए नजरिए से देख पाएंगे। आज आप अपने विपरीत लिंग के व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। आप पाएंगे कि सामने से गुजरने वाले किसी सुंदर व्यक्ति की ओर आप भी आज आकर्षित हो रहे हैं। हाल ही में आपने नए काम को शुरू किया है और आपका अनुभव है कि ये निर्णय सही है। 
आपके विचार किसी को विशेष रूप से प्रभावित कर सकते हैं। और आपके द्वारा किये गये इस प्रयास के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आपने अच्छा कार्य किया है। 

विज्ञापन

कर्क राशि: दुर्घटना हो सकती है

daily rashiphal 15th july
कर्क राशि

आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन ये भी हो सकता है कि आप ये यात्रा अपने दोस्तों के साथ ही करें। कुछ भी हो आपकी ये यात्रा सफल रहेगी। आज रोमांस के लिए अत्यन्त सकारात्मक समय है। अपने प्रेमी को कार्ड आदि लिखकर भेजने के लिए आप इस कार्य  के लिए प्रशंसा पायेंगे। आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। लेकिन सफलता पाने के लिए आपको औरों का मार्ग दर्शन करना होगा व उन्हें उत्साहित भी करना होगा। सफलता से ना केवल आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे बल्कि कैरियर में भी वृद्धि होगी। आज आपको कोई जोड़ों की चोट लगने के संकेत हैं, इसलिए घुटनों व एड़ी की चोटों से सावधान रहें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed