{"_id":"58a2eeef4f1c1b5833d856b3","slug":"daily-rashiphal-15th-february","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुधवार को किस राशि पर मेहरबान हैं सितारे, किस पर है ग्रहों की बुरी नजर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
बुधवार को किस राशि पर मेहरबान हैं सितारे, किस पर है ग्रहों की बुरी नजर
एस्ट्रोयोगी
Updated Wed, 15 Feb 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
राशिचक्र
- फोटो : zodiac sign
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज चन्द्रमा पूरे दिन कन्या राशि में गुरु के साथ रहेंगे। ऐसे में आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा देखिए।
मेष राशि: कोई दोस्त प्यार का इजहार करेगा
मेष राशि
आज आपको अपने कीमती सामान को ध्यान से रखने की जरूरत है वरना आपको कोई सामान खो सकता है। इसका मतलब ये नहीं कि आप चिंतित हो जाएं बस थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपको अपने ई-मेल बॉक्स में या फोन पर कोई सरप्राइज मिल सकता है, क्योंकि कोई नया दोस्त आपके प्रति अपना प्यार इजहार करेगा। विक्रय व विपणन क्षेत्र के व्यक्तियों पर अपने पिछले काम व अधिकारियों का दबाव रहेगा। आज बदलाव के रूप में थोड़ा सा आराम किया जाना चाहिये। समस्याओं से निपटने की अपनी क्षमता और धैर्य के बल पर आप आर्थिक मुश्किलों से पार पा लेंगे। अपना प्रदर्शन और कमाई की क्षमता को बढ़ाने के लिए सभी जरूरी बातों पर ध्यान दें और अपने आधीनस्थों की भी राय लें। व्यवसाय में हड़बड़ी में लिया गया कोई फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है। सन्तुलित भोजन लेने की आदत की वजह से आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। व्यायाम करना ना भूलें ताकि आपका वजन फिर से ना बढ़ जाए। आलस से दूर रहें।
वृष राशि: घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा
वृष राशि
आज आपके घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपने परिवार के साथ बिताए समय का भरपूर आनंद लेंगे। आप खूब बातें करेंगे और एक दूसरे के साथ का मजा लेंगे। आपके रोमांस की जिंदगी में आज खुशी के कुछ पल आ सकते हैं। आप उससे ऐसे हालात में मिल सकते हैं, जैसे अपने सोचा भी ना हो। वह मिलने वाला पार्टनर दोस्त का दोस्त या आपका पूर्व परिचित हो सकता है। आज आप अपने कार्यालय में बहुत व्यस्त रहेंगे। आपको खुद को बदलते समय के साथ बदलने के लिए तैयार कर लेना चाहिए। यदि आपका अपना व्यवसाय है, तब आज का दिन आपके लिये ही बना है। नवीन कार्य बड़ी तेजी से आएंगे और वर्तमान कार्य भी सही तरीके से चलते रहेंगे। यदि आपकी राजनीतिक पकड़ अच्छी है, तब ये समझ लीजिये कि आज काफी बडा लाभ किसी विकल्प के रूप में आपको मिलने वाला है। आज मधुमेह और मोटापे से ग्रस्त लोगो को ध्यान रखना होगा। इसके कारण आप जरूरी काम भी छोड़ सकते हैं। आपको इससे छुटकारा पाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: विदेश से रिश्ते मजबूत होंगे
मिथुन राशि
आज आप पाएंगे कि विदेशी लोगों से आपके रिश्ते बनते जा रहे हैं। विदेश में रह रहे आपके दोस्त आपको वहां आने का निमंत्रण दे सकते हैं या फिर काम के सिलसिले में भी आपको वहां बुलाया जा सकता है। इस अवसर का फायदा उठाते हुए अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं और साथ ही अपनी सोच के दायरे को बढ़ाएं। आज के दिन आप पाएंगे कि पदोन्नति का समय सामने आने से आपका काम और अधिक अच्छा हो चला है। आपको मालूम ना हो तब भी आपके अधिकारी आपके काम पर नजर रखे हुए हैं। अपने काम का सही प्रभाव सभी पर डालने का प्रयत्न करें। अगर आप इंजीनियर हैं तो यह आर्थिक दृष्टी से लाभदायक दिन है। आपको एक नए व्यवसाय का आकर्षक मौका मिल सकता है। आपको अच्छी आय अर्थात आमदनी मिलेगी जिसके लिए आप बहुत खुश हैं। आज आपको स्वास्थ्य सम्बंधित अच्छी खबर मिलेगी। इससे आपकी रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
कर्क राशि: आज के दिन कामों में व्यस्त रहेंगे
कर्क राशि
आज आप घर के काम में बहुत व्यस्त रहेंगे। अचानक आपके मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं। उनके साथ का खूब मजा लें। लेकिन आज आपको अपने काम पर भी ध्यान देना है इस लिए काम व मस्ती के बीच संतुलन बनाके रखें। आज आप दोनों एक दूसरे से प्यार की कामना करेंगे। अपनी इच्छाएं जाहिर करने से प्रेम और भी गहरा होगा। आज उन छात्रों के लिये खुशी का दिन होगा जो इंजीनियरिंग या सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिये भी आज का दिन अवसरों की सौगात लेकर आएगा। आज उन लोगों के लिए रूपये-पैसे की सोचेंगे जो आप पर ही आश्रित हैं, जैसे आपके बच्चे और अभिभावक। बच्चों की शिक्षा योजना और माता पिता की रिटायर्मेंट योजना पर भी कुछ निवेश करें। अगर आप छाती के दर्द या फिर गले की समस्या से परेशान हैं तो लापरवाही ना करें। स्थिति गंभीर नहीं है तो ध्यान रहे आप खुद को आराम दें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें। साँस लेने में दिक्कत या फिर कंठ सूखा होने पर लापरवाही ना करें।