फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाहकारों से आज सावधान रहें वृष राशि वाले, पढ़ें पूरा राशिफल

Sat, 15 Apr 2017 09:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sat, 15 Apr 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 15th april
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: अपने प्रदर्शन को लेकर खुश होंगे

daily rashiphal 15th april
मेष राश‌ि

अगर किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते में कोई खटास आ गई है तो आप उसे सुधरता हुआ पाएंगे। ये सुधार दोनो तरफ से किए गए प्रयासों का ही फल होगा। आप चाहे ऑफिस में काम करते हैं या फिर स्कूल में पढ़ते हैं। आज आप अपने प्रदर्शन को लेकर खुश हो सकते हैं। आपके बॉस व प्रशिक्षक आपकी मेहनत पर नजर रखे हुए हैं। अपने काम से कामचोरी करके आपको अपने टीचर या बॉस को नाराज नहीं करें। अपने भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों को तय करने से पहले कई बार सोचें। ये ध्यान रखें कि आपकी ओर से किया गया कोई भी जल्दबाजी का निर्णय आपकी आय को प्रभावित कर सकता है। आज आप सकारात्मकता पर ध्यान केन्द्रित करने की वजह से लाभ उठाएंगे। ध्यान रहे कि जो छवि हम अपने दिमाग में बनाते हैं, उसका हमारी सेहत पर बहुत असर पड़ता है। इसलिए सकारात्मक सोच अपनाएं, ताकि लाभदायक फल मिले।

वृष राश‌ि: सलाहकार गुमराह कर सकते हैं

daily rashiphal 15th april
वृष राश‌ि

आज आप अपने आप को परिस्थितियों के अनुसार ढ़ालने की कोशिश करेंगे। आज ये जानने की कोशिश करें कि आप किस तरह अपनी परेशानी को हल कर सकते हैं। आपका प्रेम संबंध आपकी शक्ति की परीक्षा लेगा। यदि आप लम्बे समय से संबंध में हैं तो धैर्यपूर्वक इस कठिन समय का सामना करने की आवश्यकता है। वर्तमान की छोटी-छोटी बातों को छोड़कर भविष्य के बारे में सोचें। आज के दिन काम के लिए यात्रा हो सकती है। ये एक छोटी सी यात्रा हो सकती है। आर्थिक प्रतिस्पर्धा के समय में आपको सलाहकारों से सतर्क रहना होगा। यदि आपने आज किसी से सलाह ली तो आपको बाद में एहसास होगा कि उसने आपको गुमराह किया है। उनसे सावधानी बरतें। आज आप कुछ स्वास्थ्य के मंत्र सीखना चाहते हैं ताकि आप खुद को स्वस्थ रख सकें। यह निश्चित कर लें कि आप रोजाना कुछ समय अपने तनाव को कम करने मे लगाएं, परन्तु ध्यान रखें की यह समय आप पूरी एकाग्रता से ही दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: बाजार की हलचल पर रखें नजर

daily rashiphal 15th april
म‌िथुन राश‌ि

अगर आज आपसे किसी सामाजिक कार्य के लिए मदद मांगी जाए तो किसी भी हालत में पीछे ना हटें। इससे जरूरतमंदों को तो मदद मिलेगी ही आपको भी बहुत संतुष्टी मिलेगी। आज आप प्रेम की अनूठी अभिव्यक्तियों से अवगत होंगे। मन में उठ रहे विचारों को व्यक्त करके आप हल्कापन महसूस करने लगेंगे। परेशानियों के कारण आप कुछ तनाव में रहेंगे। खुद को शांत रखने के लिए आप कुछ समय के लिए अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। निवेश के मामलों में बाजार से आपको जो सूचना मिल रही है उसे लेकर आप बड़े असमंजस में घिर जाएंगे। असल में इस समय बाजार की हलचल पर नजर रखें और कोई जोखिम भरा निर्णय ना लें। अगर आपको बालों की समस्या है तो अब वह सुधारती नजर आएगी। आप इसका स्वागत करें और इस बदलाव का इस्तेमाल अच्छा महसूस करने और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने में करें।

विज्ञापन

कर्क राशि: निवेश से पहले विकल्पों पर कर लें विचार

daily rashiphal 15th april
कर्क राशि

आज आपको ये जानने की इच्छा होगी कि आप किस दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। इस राह पर चलकर आप खुद को सही मायने में समझ पाएंगे। आगे बढ़ें और अपनी सभी योग्यताओं को उजागर करें। आज प्रेम के क्षेत्र में कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। इसे रोकने के लिए अपने मन की भावनाओं को खुलकर साथी के साथ बांटें। अगर आपके पास निवेश करने के लिए कोई अतिरिक्त पैसा है तो आपको निवेश के कई सारे विकल्पों पर विचार करना चाहिए। लम्बे समय के निवेश के ख्याल से संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। अपने व्यापार में भी अलग अलग योजना बनाकर, उसमें निवेश कर आप आज के दिन का लाभ उठा सकते हैं। तनाव स्तर में आए सकारात्मक बदलाव की वजह से आज आप अच्छा महसूस करेंगे। अच्छा और सन्तुलित भोजन, आराम और कुछ व्यायाम आपके लिए फायदेमन्द रहेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed