{"_id":"589da30c4f1c1bc05537be38","slug":"daily-rashiphal-13th-february","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूर्य का कुंभ राशि में आना आज इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
सूर्य का कुंभ राशि में आना आज इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा
एस्ट्रोयोगी
Updated Mon, 13 Feb 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
ग्रह नक्षत्र
सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में आ चुके हैं। ऐसे में आज का दिन आपके लिए कितना भाग्यशाली रहेगा देख लीजिए।
मेष राशि: रोमांटिक जीवन में कठिनाइयों को उत्पन्न ना होने दें
मेष राशि
आज आप अपने ज्ञान का दायरा बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आज का दिन इस काम के लिए शुभ भी है। अगर आप अपनी जिंदगी से ऊब गये हैं तो आपको इसमें नयापन लाने के लिए कुछ अच्छी किताबें पढ़नी चाहिए। आज अपने रोमांटिक जीवन में कठिनाइयों को उत्पन्न ना होने दें। आपके व आपके साथी या आपके माता पिता के बीच मनमुटाव हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकेगी। विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा रहेगा। अपने परिणाम से उन्हें खुशी व आश्चर्य दोनो ही होंगे। जो लोग व्यवसाय में हैं वो पाएंगे कि उनके लंबे समय के कुछ लक्ष्य पूरे हो रहे हैं। इसके लिए आपको खुद को शाबाशी देनी चाहिए, क्योंकि इसे पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। कुछ वस्तुएं जिन्हें आप बहुत पहले खो चुके थे आपको आज वह मिल जाएंगी। यह आपके लिए कोई विशेष वस्तु हो सकती है। आज का दिन आपके लिए सबसे अच्छा है क्योंकि आज आप अपनी बहुमूल्य वस्तुएं प्राप्त कर रहे हैं। ध्यान रहे, जोखिम उठाकर आप अपने घर से ज्यादा दूर ना निकल जाएं क्यों की सड़कों की हालत ज्यादा अच्छी नहीं होगी।
वृष राशि: सोच-समझकर साथी का चुनाव करें
वृष राशि
आज आपको अपनी सम्प्रेषण कला का उपयोग करना होगा । आज आप अपने आपको शायद एक मुश्किल परिस्थिति में पाएंगे जो कि दूसरों के द्वारा पैदा की गई है। अपने संबंध के बारे में गहराई से सोचें। सोच समझकर साथी का चुनाव करें। लम्बे समय तक खुशी देने वाले साथी का चुनाव करें शुरू में आकर्षक लगने वाले व्यक्ति जो आपको उपयुक्त महत्व ना दें, उन्हें दूर रखना ही बेहतर होगा। यदि आप फैशन जगत में काम करते हैं अथवा कला के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन नवीन अवसरों से भरा हुआ है। इन अवसरों में विदेश भ्रमण का भी मौका हो सकता है। ये सकारात्मक बदलाव हैं। इनका फायदा उठाइये।
आज आप लम्बी अवधि के लिए किसी सौदे पर निवेश कर सकते हैं। आपको यह अवसर जल्दी से ग्रहण कर लेना चाहिए। क्योंकि, यह लम्बी अवधि के लिए धन सुरक्षित कर सकता है। जिसे आप वर्षों से सोचते आ रहे थे। आपके भाग्य में किन्ही स्त्रोतों से जमीन प्राप्त करने का योग है। अत: सभी अवसरों को परख लें एवं चालाकी से आगे बढ़ें। आज आप अच्छा महसूस करेंगे परन्तु आपका दिमाग वजन को लेकर परेशान रहेगा।
आज आप लम्बी अवधि के लिए किसी सौदे पर निवेश कर सकते हैं। आपको यह अवसर जल्दी से ग्रहण कर लेना चाहिए। क्योंकि, यह लम्बी अवधि के लिए धन सुरक्षित कर सकता है। जिसे आप वर्षों से सोचते आ रहे थे। आपके भाग्य में किन्ही स्त्रोतों से जमीन प्राप्त करने का योग है। अत: सभी अवसरों को परख लें एवं चालाकी से आगे बढ़ें। आज आप अच्छा महसूस करेंगे परन्तु आपका दिमाग वजन को लेकर परेशान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: दोस्तों के साथ संबंध अच्छे होंगे
मिथुन राशि
आपके और आपके दोस्तों में आपसी संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी। आप दोनो की आपसी समझ बहुत अच्छी है इसलिए आपको एक साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा। इस रिश्ते को यूं ही बनाए रखें। अपने साथी के साथ रोमांस का मजा लेने के लिए छोटी-छोटी बातों पर शिकायत करने से बचना होगा। आज आप अपनी छाती चौड़ी करके शान से चल सकते हैं। क्योंकि, आपने व्यावसायिक क्षेत्र में एक ऐसी समस्या को हल किया है, जिसे कि हल करना किसी के लिए भी संभव नहीं था। आपकी मेहनत से आपके घर व कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां सुधर रही हैं, इसलिए आप मजा लें। आज का दिन आपके अपने लिये है इसलिये इसे अपने लिये ही बना रहने दें। आज अपने साथ समय बिताईये और सृजनात्मक होते हुए कुछ खर्चा भी किया जा सकता है। आज आप अपने खान-पान का असर अपनी त्वचा पर देखेंगे। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो तेल वाला खान-पान अपने भोजन से हटा दें। पर्याप्त मात्रा मे पानी पीयें और ताजा खाना खायें।
विज्ञापन
कर्क राशि: व्यवसाय के लिए तरक्की वाला है आज का दिन
कर्क राशि
आज विद्यार्थियों का मन किताबों से हट कर अपने दोस्तों के साथ मजे करने को करेगा। जो लोग रात दिन एक करके मेहनत कर रहे थे वो थोड़ा आराम कर सकते हैं। लेकिन अपनी पढ़ाई और मस्ती में संतुलन बना कर रखें। आज आप अपने को पार्टनर के सपनों में खोया पाएंगे, गहरे प्यार के समन्दर में गोते लगाते रहेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ इस स्थिति को हमेशा देखना चाहते हैं। हाल ही में आपने जो व्यावसायिक संबंध कायम किया था, उसके द्वारा आपको एक सुनहरा व्यावसायिक अवसर मिल सकता है। ये व्यक्ति आज बड़ी दरियादिली दिखाएगा और आपकी मदद करेगा। आज आप किसी भी तरह अपने कैरियर के लिए दरवाजे बंद ना करें, क्योंकि आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यवसाय के लिए आज का दिन तरक्की वाला है। यदि पैसा निवेश करना चाहते हैं तो वहां कीजिए जहां लम्बे समय तक लाभ की गुंजाइश है। शेयर बाजार और संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। आज आप खुद को थोड़ा घबराया हुआ महसूस करेंगे, क्योंकि आप जिन्हें प्यार करते हैं उनकी सेहत आज थोड़ी नाजुक रहेगी।