फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का राशिफलः जानिए, किस राशि पर मंगल रहेगा भारी

Tue, 13 Sep 2016 01:39 PM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Tue, 13 Sep 2016 01:39 PM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 13 september 2016
मेष राश‌ि

मेष राश‌िः किसी पुराने दोस्त से मिल सकते हैं


आज आप अपने परिवार और दोस्तों को उनकी मदद के लिए सराहेंगे। उनको उनकी मदद के लिए धन्यवाद अवश्य दें ये आपके रिश्ते व सेहत दोनो के लिए ही अच्छा होगा। उनके प्रति आप जितना प्यार दिखाएंगे आपको उतनी ही खुशी होगी। आज वो दिन है जब आपको अपने प्रियजनों को कुछ देना चाहिए, उन्होंने भी तो आपको इतना कुछ दिया है।
आप आज अपने किसी पुराने दोस्त से मिल सकते हैं, यह आपको अपने पुराने रोमांटिक रिश्ते को फिर से जगाने का मौका देगा। पहल आपको करनी होगी। बीते यादगार लम्हों को याद कराना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
आप जिस महत्वपूर्ण योजना पर काम कर रहे हैं, उसके मार्ग में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। अगर आपको अपनी मेहनत का फल नहीं मिला तो आप कुछ उदासीन हो सकते हैं। ध्यान रखें कि अपनी मेहनत व लगन से ही आप अपने काम को आगे बढ़ा सकेंगे।
अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो आज इसमें किसी तरह का फायदा नहीं दिख रहा है। इसलिए अभी तो इस ख्याल को हर हाल में मन से निकाल दें। इसका यह भी कारण हो सकता है कि जिसके साथ आप साझेदारी करने जा रहे हैं वह व्यवसायिक तौर पर आपके बराबर का नहीं हो और बाद में आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़े।

वृष राश‌िः आज अपने खर्चे पर लगाम लगाएं

daily rashiphal 13 september 2016
वृष
आज आपको आपने गुरु की सलाह अपने लंबे समय से चले आ रहे दुखों को खत्म करने के लिए लेनी चाहिए। आपने अपनी तरफ से सब कुछ ठीक करने की कोशिश की, लेकिन ये वक्त है अपने ऐसे ही जानकार की सलाह लेने का जो आपके करीब हो और आपकी परवाह करता हो। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए उनकी सलाह का उपयोग करने में जरा भी ना हिचकें।
आज उन छात्रों के लिये खुशी का दिन होगा जो इंजीनियरिंग या सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिये भी आज का दिन अवसरों की सौगात लेकर आएगा। यदि आप अपने काम को बदलना चाहते हैं तब आज के दिन किसी सलाहकार की सेवाएं ली जानी चाहिएं।
अपनी सारी खरीदारी को धीमी गति में ले आइये और अपने क्रेडिट कार्ड को अलमारी में बंद कर दीजिये। आप आने वाले समय में कुछ अच्छी विलासितापूर्ण वस्तुएं अवश्य खरीदने वाले हैं लेकिन समय अभी ठीक नहीं है। अभी इस पर लगाम कसने का समय है। अपने जीवन के प्रति गंभीर होकर एक बार विचार कीजिये। 
ध्यान रहे, जोखिम उठाकर आप अपने घर से ज्यादा दूर ना निकल जाएं क्यों की सड़कों की हालत ज्यादा अच्छी नहीं होगी। घर के आस-पास की सड़कें ज्यादा बारिश होने से या फिर सड़क निर्माण की वजह से खराब हो सकती हैं जिसकी वजह से आप लम्बे समय तक ट्रैफिक में फंस सकते हैं। आपकी यही सलाह दी जाती हैं कि जोखिम उठाकर घर से ज्यादा दूर ना जाए।

म‌िथुन राश‌िः कमर में तकलीफ हो सकती है

daily rashiphal 13 september 2016
म‌िथुन राश‌ि
आज आप जिन्दगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे फिर चाहे वो आपके परिवार, काम या फिर प्यार से संबंधित हो। आज आप अपने भविष्य को लेकर अच्छे मूड में रहेंगे। इससे दूसरे लोग भी आपसे प्रभावित होंगे। अपनी सकारात्मकता का प्रयोग अपनी और दूसरों की जिन्दगी में खुशियां लाने के लिए करें।
यदि आप रसायन के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन अनेकानेक अवसरों का मिला जुला स्वरूप लेकर आपके सामने आएगा। हो सकता है कि इन अवसरों में विदेश में काम करने के आसार या प्रस्ताव भी हों। ये एक सकारात्मक विकास है, इसका आनंद लीजिये। 
आज के दिन आप अपने आपको विलासिता में डुबोना चाहेंगे। हो सकता है, कोई गहने खरीदना चाहें या फिर कुछ इससे भी अधिक। आप अपने आपको इस प्रकार के सुख अवश्य दे सकते हैं परंतु इसमें भी अपने बैंक खाते की दशा का विचार अवश्य करें। आप काफी प्रयोगवादी है लेकिन इस संतुलन को बनाए रखें। 
आज कमर से सम्बन्धित किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें। ध्यान रहे, कुछ भी ऐसा नहीं करें जिससे आप इस छोटी परेशानी को बड़ा बना दें। आज शारीरिक श्रम ज्यादा ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्क राश‌िः अपने आर्थिक लक्ष्य को पाने के लिए हिचकें नहीं

daily rashiphal 13 september 2016
कर्क राशि

आज का दिन आपके परिवार के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा क्योंकि आप उनके साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। इस समय परिवार में एकता के प्रबल संकेत हैं। शायद आप कहीं बाहर घूमने या कोई फिल्म देखने जाएं। खैर जो कुछ भी हो आपका मकसद अपनों के साथ कुछ समय बिताना ही होगा। आज आप अपनो बच्चों को भी ये बात सिखाएं कि जीवन में पारिवारिक एकता का कितना महत्व है।
पढ़ाई हो या ऑफिस आज का दिन आपके लिए शुभ ही रहेगा। हर दिशा से आपको खुशखबरी ही मिलेगी। इन सब को संभाल कर रखें, क्योंकि इनको पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आपने जितनी मेहनत की है, अब आपको बैठ कर इसका मजा लेना चाहिए।
आर्थिक मामलों से जुड़े समाचार अच्छे ही होंगे। यह समय है कि आप अपनी आर्थिक योजना पर फिर से विचार करें और लम्बे भविष्य के लिए बजट की व्यवस्था करें। ग्रह और नक्षत्र बता रहे हैं कि दूर के किसी व्यक्ति या संगठन से लाभ मिल सकता है। अपने आर्थिक लक्ष्य को पाने के लिए हिचकें नहीं। आपकी शुरुआत से भविष्य में अच्छा फायदा होगा।
आज आप कल रात के सपने से परेशान हो सकते हैं। इससे आप ढंग से आराम भी नही कर सकते ज्यादा परेशान न हों और सकारात्मक सोच लायें और पर्याप्त आराम करें।

विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः नौकरी से संबंध‌ित बड़े न‌िर्णय आज नहीं लें

daily rashiphal 13 september 2016
स‌िंह राश‌ि
अगर आपको काम के सिलसिले में या निजी काम के लिए किसी यात्रा पर जाना था तो किसी कारण आपकी इस योजना में बाधा आ सकती है। या तो आपकी यात्रा कुछ दिनों के लिए टल सकती है या फिर आपकी योजना पूरी तरह से बदल सकती है। लेकिन इस बदलाव के कारण आप नाराज ना हों।
अगर आप चाहते हैं कि कोई काम सही ढ़ंग से हो तो उसे आपको खुद ही करना पड़ेगा, आज आप ये बात समझ सकेंगे। इस बात की पूरी कोशिश करें कि जो चीज आपके लिए महत्वपूर्ण है, वो आपके नियंत्रण में ही रहे। ये ना समझें कि अगर आपने किसी को काम करने की जिम्मेदारी सौंप दी तो वो भी उसे आपकी तरह ही करेगा। उस काम को एक बार देख भी लें।
आज का दिन आपको वित्तीय अवसाद की सोच दे सकता है। आप अपने लिये या परिवार के लिये कुछ खरीदना चाहते हैं लेकिन अपने आप को उस प्रतिस्थिति में नहीं पाते। आपके अपनों पर प्यार की बरसात करने का समय नजदीक ही है लेकिन वो समय अभी नहीं है। अपनी नौकरी को बदलने के विषय में ना सोचिये। जल्दी ही अच्छा समय आने वाला है। 
आज आप अपने साथी के स्वास्थ्य के लिए चिंतित रहेंगे परन्तु उनका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उन्हे स्वच्छ हवा में ले जायें। आप उन पर नजर रखें और पता करें की उन्हे क्या अच्छा लगता है और उसी के अनुसार उनके साथ समय बिताएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed