फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि की राशि में चन्द्रमा का प्रवेश आज आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा

Mon, 12 Sep 2016 10:58 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Mon, 12 Sep 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 12 september 2016
मेष राश‌ि

मेषः सोच समझकर आर्थ‌िक फैसला लें, नुकसान होने की आशंका है


आज शायद अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित ना कर पाएं। चंचल दिमाग शायद आपका दिमाग अपने काम से हटा दे। लेकिन दिन के अंत तक अपने सौभाग्य के कारण आप अपने हर काम को पूरा कर पाएंगे। कोशिश करें कि आप अपने दिमाग को इधर-उधर अधिक ना भटकने दें। हम सब कभी ना कभी अपने भविष्य को लेकर अधिक सोचने लगते हैं। लेकिन हमें हकीकत को भी नहीं भूलना चाहिए।
आज के दिन आप विपणन और जनसंपर्क में लगे रहेंगे। यदि ये आपका कार्य क्षेत्र है तब आप काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। यदि आपका क्षेत्र अलग है तब भी जनसम्पर्क आज होगा। अपने आप को सही तरीके से अभिव्यक्त करें।
आज का समय आपकी वित्तीय योजनाओं को सही करने के लिये आदर्श है। इस दिन किये जाने वाले सही निर्णय आपको लाभ पहुंचाएंगे लेकिन बिना सोचे समझे किये जाने वाले वित्तीय निर्णय आपको हानि पहुंचा सकते हैं। आज आपके पद व व्यवसायिकता के कारण आपके सहकर्मी आपसे दबे हुए रहेंगे। लेकिन आपको अपना प्रभाव जमाते हुए सावधान रहना होगा। अपने प्रभाव का दुरूपयोग करने पर आप भविष्य में भी वित्तीय दुष्प्रभावों से घिरे रह सकते हैं।
आपको अपनी सेहत का खयाल रखना होगा। हो सकता है, बुखार से आप बीमार पड़ जाएं। शीतल पेय और मधपान से दूर रहें। अगर आपको अपनी सेहत गिरती हुई नजर आए तो ध्यान रहे कि आप आराम करें, ताकि यह बीमारी दूर हो जाए।

वृष राश‌िः आज का दिन नवीन अवसरों से भरा हुआ है

daily rashiphal 12 september 2016
वृष राश‌ि
आज आपका दिल किसी सामाजिक कार्य के लिए दान करने को करेगा। अपने दिल की बात सुनें और किसी सामाजिक संस्था की मदद करें। इस पुण्य के काम से जितनी खुशी लेने वाले को होगी उतनी ही खुशी आपको भी होगी। 
रोमांस से भरपूर जीवन में आज आप शांति दूत बनकर घरेलू समस्या से उत्पन्न उदासी को दूर करने में सक्षम होंगे। केवल आप ही अपने रिश्तों में छाई उदासी को दूर कर सकते हैं। अपनी सही सोच के कारण ही आप समस्या को दूर करें। दूषित वातावरण को शीघ्र ही फिर से सामान्य बनाएं। यदि इसके लिए आपको अपने साथी से दूर होना पड़े तब भी उचित है।
यदि आप फैशन जगत में काम करते हैं अथवा कला के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन नवीन अवसरों से भरा हुआ है। इन अवसरों में विदेश भ्रमण का भी मौका हो सकता है। ये सकारात्मक बदलाव हैं। इनका फायदा उठाइये।
यह समय आपके लिए अपने दिमाग को बुध्दिमत्तापूर्ण तरीके से प्रयोग करने का है ताकि व्यवसाय के नये अवसर तलाश किये जा सकें। इस समय आर्थिक सफलता के लिए कुछ गम्भीर प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। यह बात दिमाग में रखें कि कठिन परिश्रम ही व्यवसाय के सफलता की कुंजी है। इस समय आप कुछ भाग्यशाली अवसर प्राप्त कर सकते हैं। परन्तु कार्य के प्रति आपकी वचनबध्दता ही आपको आपके लक्ष्य प्राप्ति की ओर ले जाएगी।

म‌िथुन राश‌िः आज का दिन सेहत के मामले में अच्छा रहेगा

daily rashiphal 12 september 2016
म‌िथुन राश‌ि

आज आपका किसी से नया रिश्ता कायम हो सकता है। ये प्रेम से संबंधित रिश्ता नहीं होगा बल्कि दोस्ती या गुरू- शिष्य का रिश्ता होगा। आज आपकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आएगा जो आपका सही मार्ग दर्शन करेगा। देखें, ये रिश्ता आपको कहां ले जाता है। साथ ही उस व्यक्ति के प्रति आभार प्रकट करें जो आपका मार्ग दर्शन कर रहा है।
कार्यक्षेत्र में विषम परिस्थितियों से आपको आगे बढ़ने का रास्ता दिखाई देगा। इन विपरीत परिस्थितियों में आप अपने आत्मविश्वास व बुद्धिमानी का परिचय दे सकेंगे। अगर आप अपनी वाक कला का प्रयोग करें तो आपको बहुत लाभ होगा। परीक्षा की इस घड़ी में अपनी कुशलता का परिचय दें।
अपनी पूंजी के प्रति एवं किसी भी निवेश के प्रति सावधान रहें। इस समय बड़े आर्थिक पूंजी निवेश बहुत लाभदायक नहीं हो सकेंगे। आप बुध्दिमत्तापूर्वक अपने अवसरों के शोध में जुटे रहें एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपने व्यवसाय के अवसरों का अवलोकन करें। आपके लिए यह बेहतर होगा कि आप रूपयों के लेन-देन के बड़े निर्णय से बचे रहें। 
आज का दिन सेहत के मामले में अच्छा रहेगा। आज आप सभी कार्य अच्छे करेंगे और शारीरिक श्रम से भी पीछे नहीं हटेंगे। आज खाना बनाते समय थोड़ी सी चोट भी आ सकती हैं। आपको बेहद सावधानी और सचेत रहकर अपने काम करने होंगे और ध्यान रहे आग या फिर गर्म करने के उपकरणों से सचेत रहकर काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्क राश‌िः आज का दिन अवसरों से भरा हुआ होगा

daily rashiphal 12 september 2016
कर्क राशि
अपने कौशल व हिम्मत से आप अपने रास्ते में आने वाली सभी परेशानियों को हल कर लेंगे। आपकी इन खूबियों का जादुई असर होगा व सारी परेशानियां खुद ही खत्म हो जाएंगी। अपना उत्साह बनाए रखें क्योंकि इसी से आपकी सारी परेशानियां खत्म हो सकेंगी।
सूचना प्राद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन अवसरों से भरा हुआ होगा। बहरहाल, आज आपको अपने काम से कम लेकिन सहकर्मियों से मिलने वाले सहयोग से ज्यादा सफलता मिलेगी। इसलिये आपको सभी को साथ लेकर चलना होगा।
यदि आपकी विदेशी संस्थाओं से साझेदारी है तो समय अच्छा है। अपने व्यापार और शिक्षा के विस्तार में इस मौके का इस्तेमाल करें। अपना हौसला बनाये रखें, आप पायेंगे कि आपको आपकी मेहनत का फल मिल रहा है।
आज आप खतरनाक उपकरणों से दूर रहें क्योंकि आज कोई दुर्घटना होने की संभावना हैं। आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती हैं इसलिए तेज औजारों से दूर रहें जैसे कि चाकू ताकि आप खुद को चोट लगने से बचा पाएं। हो सके तो बिजली के उपकरणों से दूर रहें। आपको उनसे बिजली के झटके भी लग सकते हैं। ध्यान रहें आग से संबंध‌ित कोई भी काम करते समय आप सावधानी बरतें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आज आप स्वादिष्ट और अच्छा खाना पसंद करेंगे

daily rashiphal 12 september 2016
स‌िंह राश‌ि
आज का दिन उन विद्यार्थियों के लिए शुभ है जिन्होंने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन दिया है। ये अच्छी सूचना आपको अपने शैक्षणिक उद्देश्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा देगी। आप इस समय शायद विदेश जाने की सोच रहे हैं। इन सकारत्मक अवसरों का पूरा लाभ उठाएं।
आज आप शायद हैरान हो जाएं, जब कि आपको अपने किसी दोस्त या जानकार से ऐसी किसी नौकरी का अवसर मिले जो कि आपके लिए बिल्कुल सही है। इस अवसर के बारे में पूरी जानकारी अवश्य ले लें, क्योंकि ये लोग दिल से आपका भला ही चाहते हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि आप उनसे से पूरी जानकारी अच्छी तरह ले लें।
आपको काम के सिलसिले में विदेश भी जाना पड़ सकता है। हालांकि आप जैसा उम्मीद करेंगे यात्रा उतनी फायदेमंद साबित ना हो। आपको लगेगा कि पूरी योजना में कोई खामी रह गई। इसलिये कोई बड़ी उम्मीद करें। 
आज आप स्वादिष्ट और अच्छा खाना पसंद करेंगे। आज खूब मस्ती करें क्योंकि ऐसे दिन बार-बार नहीं आते हैं। आज आपको स्वादिष्ट भोजन करने में बहुत मजा आएगा मगर इसके साथ आप यह भी ध्यान रखें कि आप उतनी ही ज्यादा कैलोरी ले रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed